माथे पर तिलक, हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट…मुस्लिम पति फरमान ने मोनालिसा संग शादी पर दिया ‘लव जिहाद’ का जवाब!

Monalisa Farman Khan marriage controversy: महाकुंभ से वायरल हुई एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके पति फरमान खान की शादी पर जारी विवाद के बीच फरमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लव जिहाद के आरोपों का जवाब दिया. माथे पर तिलक लगाकर मीडिया के सामने आए फरमान ने हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट दिखाते हुए कहा कि यह शादी पूरी तरह कानूनी और आपसी सहमति से हुई है. जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी बात.

महाकुंभ से वायरल हुई मध्य प्रदेश की एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान की शादी इस वक्त देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां एक तरफ इस रिश्ते को लव जिहाद बताकर विरोध किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ फरमान खान ने माथे पर तिलक लगाकर और हाथ में कानूनी दस्तावेज लेकर इन तमाम आरोपों का करारा जवाब दिया है. मोनालिसा और उनके पति फरमान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि वे भागकर नहीं आए है, बल्कि मोनालिसा के पिता उनके साथ थे. आइए विस्तार से जानते हैं क्या-कुछ उन्होंने बताया.

तिलक लगाकर मीडिया के सामने आए फरमान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फरमान खान का एक अलग ही रूप देखने को मिला. माथे पर तिलक लगाए फरमान ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे किसी भी धर्म के विरोधी नहीं हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं एक कलाकार हूं और हमारे लिए सब धर्म बराबर हैं. मैं मंदिर भी जाता हूं और मस्जिद भी. मेरे माथे पर यह तिलक इस बात का प्रमाण है कि हम नफरत में नहीं, बल्कि आपसी सम्मान में विश्वास रखते हैं.’ फरमान ने इस बात पर जोर दिया कि उन पर लग रहे लव जिहाद के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं, क्योंकि यह शादी किसी दबाव में नहीं बल्कि आपसी सहमति और प्यार के आधार पर हुई है.

मैरिज सर्टिफिकेट दिखाकर कानूनी दांव

विरोधियों और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के दावों को चुनौती देते हुए फरमान ने हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट लहराते हुए अपनी शादी की वैधता साबित की. उन्होंने बताया कि यह शादी केरल सरकार के आधिकारिक ‘के-स्मार्ट’ (K-Smart) ऐप के जरिए ऑनलाइन पंजीकृत है और उनके पास मंदिर के साथ-साथ पंचायत का भी मैरिज सर्टिफिकेट मौजूद है. फरमान ने कहा, ‘अगर मोनालिसा की उम्र कम होती या यह शादी अवैध होती, तो सरकार हमें ये सर्टिफिकेट कभी जारी नहीं करती. हमारे पास हर चीज का कानूनी सबूत है.’

‘मोनालिसा भागकर नहीं आई, साथ थे पिता’

फरमान खान ने उन खबरों पर भी कड़ी आपत्ति जताई जिनमें कहा जा रहा था कि वे मोनालिसा को भगाकर ले गए हैं. उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जब वे केरल आए, तब मोनालिसा के पिता भी उनके साथ थे. उन्होंने बताया कि नॉर्थ इंडिया की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स गलत तथ्यों के आधार पर इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही हैं. फरमान के मुताबिक, उन्होंने यह कदम केवल इसलिए उठाया क्योंकि मोनालिसा के परिवार वाले उन पर कहीं और शादी करने का दबाव बना रहे थे और एक्ट्रेस अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई थीं.

केरल में बसने का फैसला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों ने साफ किया कि फिलहाल वे केरल में ही रहकर अपने करियर पर ध्यान देंगे. फरमान ने केरल की कानून व्यवस्था और वहां के लोगों की प्रगतिशील सोच की तारीफ करते हुए कहा कि यहां इंसान को इंसान के नजरिए से देखा जाता है, जाति या धर्म के आधार पर नहीं. मोनालिसा ने भी साफ किया कि वे अपने धर्म में सुरक्षित हैं और फरमान के साथ अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश हैं.

Leave a Reply