
आपने आजतक दुनिया में एक से ज्यादा बीवी रखने वाले कई मामले देखे-सुने होंगे. भारत में अरमान मलिक की खूब चर्चा होती है. उसने एक साथ दो शादियां की और दोनों ही बीवियों को साथ रखता है. उसकी बीवियां भी बहनों की तरह रहती हैं. लेकिन आज हम जिस शख्स की बात करने जा रहे हैं, वो तो अरमान मलिक का भी बाप निकला.
केन्या के मशहूर “पॉलिगैमी किंग”अकुकुडेंजर की ही तरह एक अन्य शख्स ने भी एक साथ छह शादियां की है. उसकी सारी बीवियां एक साथ रहती हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ये शख्स अपने 6 बीवियों के साथ रहता है. लेकिन अभी उसकी चर्चा एक खास कारण से हो रही है. दरअसल, उसकी सभी बीवियां इस वक्त प्रेग्नेंट हैं. सब 5-7 महीने की प्रेग्नेंट है. सोशल मीडिया पर उसके घर का एक वीडियो शेयर किया गया. इसमें सभी के फूले पेट देख लोग हैरान रह गए. पता चला कि शख्स ने सबको प्रेग्नेंट कर दिया है. इसके बाद मामला वायरल गई गया.
सरोगेसी का भी नहीं हैं मामला
जब भारत में अरमान मलिक की दोनों बीवियां एक साथ प्रेग्नेंट हुई थी तब खूब चर्चा हुई थी. हालांकि, वहां आईवीएफ का सहारा लिया गया था. लेकिन अफ्रीका के इस शख्स ने बिना किसी मदद के अपनी सारी बीवियों को एक साथ प्रेग्नेंट कर दिया. घर में ऐसा माहौल है कि लगता है कोई प्राइवेट मटर्निटी होम खुल गया है! इसे देख लोग भी हैरान हैं. जहां आज के समय में लोग प्रेग्नेंट होने के लिए कई तरह की तकनीकों की मदद ले रहे हैं, वहां जंगल में रहने वाले एक ट्राइबल फैमिली में एक साथ छह खुशियां आने वाली है.
कुछ ही दिनों का अंतर
शख्स की सारी बीवियां प्रेग्नेंट है. सबकी प्रेग्नेंसी में कुछ ही दिनों का अंतर है.
पहली बीवी – 7 महीना
दूसरी – 6.5 महीना
तीसरी – 6 महीना
चौथी – 5.5 महीना
पांचवीं – 5 महीना
छठी – 5 महीना
एक साथ छह प्रेग्नेंट बीवियों को संभालना भी आसान नहीं है. घर में सुबह 5 बजे से 6 बीवियों की उल्टी शुरू हो जाती है. हर किसी को अलग तरह की क्रेविंग्स होती है.





