
Abhishek Sharma-Sanju Samson: टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा शनिवार, 14 मार्च को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे. खास शो पर दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान टीम की रणनीति को लेकर बातचीत की. इस दौरान संजू सैमसन ने अभिषेक से जुड़ी एक दिलचस्प राज पर से पर्दा उठाया. संजू ने कहा कि अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के सुपरस्टार हैं और जहां भी जाओ… फैंस सिर्फ इनके बारे में बात करते हैं.
भारत की तरफ से अभी तक सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलने के बावजूद अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता काफी ज्यादा है. टी20 क्रिकेट में आक्रामक खेल के साथ-साथ निजी जिंदगी में अपने लुक से भी वो लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं. इसी टॉपिक पर जब सवाल पूछा गया तो संजू सैमसन ने मजे लेते हुए अभिषेक को जल्दी शादी करने की सलाह दे दी.
अभिषेक शर्मा से क्यों जलते हैं बाकी खिलाड़ी?
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जब लड़कियों के बीच अभिषेक शर्मा की फैन फॉलोइंग के बारे में चर्चा हो रही थी, तब संजू सैमसन ने दिलचस्प कहानी सुनाई. केरल के खिलाड़ी ने कहा, ”अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के सुपरस्टार हैं. हम जहां भी जाते हैं, टीम बस के आसपास भिड़ लगी रहती है और वहां सिर्फ एक ही नाम सुनाई देता है- अभिषेक. टीम में पहले लड़के इससे जलते भी थे कि अरे इसी के बारे में क्यों पूछते हैं. जैसा कि मैंने बताया कि ये सुपरस्टार हैं.”
अभिषेक शर्मा को शादी करने की सलाह
राज पर से पर्दा उठाने के बाद संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा की तरफ देखा और मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अब जल्दी से शादी कर लो’. इसके बाद शो में मौजूद अभिषेक के माता-पिता भी हंसने लगे.
टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक-संजू का प्रदर्शन
8 मार्च को भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंद दिया और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फाइनल में संजू और अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी ने तहलका मचाया. पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक का प्रदर्शन खराब रहा, लेकिन फाइनल में उन्होंने धमाल मचाते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा. जबकि संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली. 4 मुकाबले मिस करने के बावजूद संजू ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने और इसके साथ ही वो टी20 वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय भी बने. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने 5 पारियों में 321 रन बनाए.




