IPL 2026 के लिए KKR ने मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, PSL के इस खिलाड़ी की हुई IPL में एंट्री

IPL 2026 के लिए KKR ने मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, PSL के इस खिलाड़ी की हुई IPL में एंट्री

आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में अब बस कुछ महीने का समय शेष है. आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन (IPL 2026 Mega Auction) के बाद ही देश में हुए विरोध के बाद केकेआर (KKR) ने मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को आईपीएल 2026 (IPL 2026) से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद अब केकेआर को मुस्ताफिजुर रहमान के एक विकल्प की जरूरत थी.

अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में पीएसएल (PSL) में शामिल एक खिलाड़ी का प्रदर्शन देखकर मुस्ताफिजुर रहमान के विकल्प के तौर पर केकेआर ने उसे अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. आइए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी.

केकेआर की टीम में शामिल हुआ PSL का ये खिलाड़ी

रेव स्पोर्ट्ज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी को कोलकाता की टीम अपने स्क्वॉड में शामिल करने पर विचार कर रही है. उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है.

पिछले साल आईपीएल में मुज़ारबानी को आरसीबी की टीम में जगह मिली थी. उन्हें लुंगी एनगिडी की इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया गया था. इसी के साथ ब्लेसिंग ने सोशल मीडिया पर केकेआर और टीम के पावर कोच आंद्रे रसेल को फॉलो भी किया है, जिससे ये हवाएं और भी ज्यादा तेज हो गई हैं.

IPL 20226 से पहले PSL में शामिल हुए थे ब्लेसिंग मुज़ारबानी

ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने आईपीएल (IPL 2026) से जुड़ने से पहले पीएसएल खेलने की हामी भरी थी, लेकिन अब उन्हें जब केकेआर ने साइन कर लिया है, तो ऐसे में अगर उन्हें आईपीएल में खेलना है, तो उन्हें पीएसएल से अपना नाम वापस लेना होगा, इसके पीछे की वजह पीएसएल और आईपीएल का शेड्यूल एक ही समय पर होना है.

पीएसएल और आईपीएल 2 दिन के अंतर पर ही शुरू हो रहे हैं, ऐसे में ब्लेसिंग मुज़ारबानी को आईपीएल खेलने के लिए पीएसएल छोड़ना होगा. इसके पहले भी पाकिस्तान कई बार रो चूका है कि आईपीएल ज्यादा पैसे देकर उसके खिलाड़ियों को छीन रहा है, वहीं जिन खिलाड़ियों को आईपीएल में खरीददार नही मिलता है, वो पीएसएल खेलने पहुंच जाते हैं.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply