मैं तेरी सास को मार आया…फिर दामाद को किया कॉल और बोली ये बात!


सहारनपुर। सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान 40 वर्षीय शबाना के रूप में हुई है. महिला के परिजनों का आरोप है कि पति सलीम ने ही नशीला पदार्थ देकर तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परिजनों के मुताबिक, शबाना की शादी करीब 20 साल पहले गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर के रहने वाले सलीम से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से सलीम का व्यवहार आक्रामक था. वह अक्सर शबाना के साथ मारपीट करता था. कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन हालात नहीं बदले. बेटी की सुरक्षा को देखते हुए परिवार ने रामपुर मनिहारान में ही उसके रहने के लिए मकान बनवा दिया, मगर विवाद और उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा.

मृतका के पिता इनाम ने कहा कि देर रात करीब 12:30 बजे उनके दामाद का कॉल आया, जिसमें बताया गया कि सलीम ने खुद अपने दामाद को फोन कर बताया था कि मैंने तुम्हारी सास को मार दिया है, घर वालों को बता देना. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो शबाना घर में मृत अवस्था में मिली और आरोपी फरार था. पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है.

पूरी वारदात को लेकर एसपी सिटी ने क्या बताया?

इस मामले में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने फोन पर बताया कि थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. परिजनों का आरोप है कि मृतक महिला के पति ने हत्या की और परिजनों को कॉल करके खुद बताया. पूरे मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

मृतक महिला के पिता इनाम ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या हुई है. हमारे पास 12:30 बजे कॉल आया. मेरी बेटी के दामाद ने कॉल कर जानकारी दी थी. हम तुरंत वहां गए तो देखा कि बेटी की हत्या कर दी गई थी, हत्या हमारे दामाद सलीम ने की है. जब हम वहां पहुंचे तो दरवाजे खुले हुए थे और दामाद फरार था. उसे सजा होनी चाहिए.

Leave a Reply