सोने के दाम में भयंकर गिरावट,चांदी ₹1.60 लाख सस्ती,जंग के बीच क्यों गिरे दाम ?!

सोने के दाम में भयंकर गिरावट,चांदी ₹1.60 लाख सस्ती,जंग के बीच क्यों गिरे दाम ?!

Gold-Silver Rate : अक्सर देखा जाता है कि युद्ध और तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमत की कीमतों में बड़ी तेजी आ जाती है. अस्थिरता के बीच सेफ हैवन सोने की डिमांड बढ़ जाती है.सोने की कीमतों में इजाफा होने लगता है. निवेशक सोने-चांदी में निवेश बढ़ा देते हैं, लेकिन ईरान-अमेरिका की जंग के बीच सीन कुछ अलग दिख रहा है. मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है.

सोना कितना हुआ सस्ता , चांदी में बड़ी गिरावट
सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों सस्ते हो गए हैं. 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1,58,400 रुपए पर पहुंच गया है तो वहीं चांदी की कीमत 2,59,279 रुपए प्रति किलोग्राम पर है. जो सोना 1.80 लाख रुपये और चांदी 4.20 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. पढ़ें- तुरंत सरेंडर करें LPG सिलेंडर, वरना… गैस संकट के बीच सरकार का नया फरमान, 24 घंटे में ताबड़तोड़ बदल दिए ये नियम

कितने गिरे सोने-चांदी के भाव
अगर सोने और चांदी के ऑल टाइम हाई मूल्य से आज की कीमत की तुलना करें तो गोल्ड करीब 22 हजार रुपये से सस्ता और चांदी करीब 1.60 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है. 29 जनवरी को सोना और चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर था. मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आ गई है. ईरान की जंग तेल पर टिक गई है. वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हो गया है. डॉलर इंडेक्स में जारी मजबूती के चलते सोने की कीमत में भारी दबाव है. पढ़ें- सबके लिए बंद, फिर भारत के लिए कैसे खुले ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के दरवाजे, 92700 टन LPG लेकर निकले भारतीय जहाज, दिल्ली-तेहरान के बीच हुई सीक्रेट डील !

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम
युद्ध के बीच सोने-चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में लगातार आ रही मजबूती ने सोने-चांदी की कीमतों पर ब्रेक लगा रखा है. निवेशक सोने से पैसा निकालकर अमेरिकी बॉन्ड में निवेश कर रहे हैं. शेयर बाजार में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए सोने से पैसा निकाल कर रहे हैं. प्रॉफिट बुकिंग के चक्कर में सोने में बिकवाली हो रही है और कीमतों में गिरावट. ईरान जंग के बीच निवेशक सोने की जगह सुरक्षित मुद्रा डॉलर की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं. मजबूत डॉलर इंडेक्स और फेडरल रिजर्व की ओर से ऊंची ब्याज दरों ने सोने पर भारी दबाव बनाकर रखा है.

Leave a Reply