आपदा में अवसर! LPG शॉर्टेज की अफवाहों के बीच खाता खाली कर देंगे साइबर ठग!

आपदा में अवसर! LPG शॉर्टेज की अफवाहों के बीच खाता खाली कर देंगे साइबर ठग!

LPG Booking Scam : देश में इन दिनों LPG सिलेंडर की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें और मैसेज वायरल हो रहे हैं. कई जगहों पर ये दावा किया जा रहा है कि जल्द ही LPG की भारी कमी होने वाली है. इसी के चलते लोगों से जल्द बुकिंग करने या किसी खास लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा जा रहा है. इन मैसेजों के कारण लोगों में भ्रम और घबराहट का माहौल भी देखने को मिल रहा है. बता दें कि सरकार ने शनिवार यानी 15 मार्च को एडवाइजरी जारी की है.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
इसी बीच इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ी अपडेट दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर की कथित कमी को लेकर फैलाई जा रही कई खबरें और मैसेज दरअसल साइबर ठगों का जाल हो सकते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ठग सोशल मीडिया, मैसेज या फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसा रहे हैं. ताकि उनकी निजी जानकारी या बैंक डिटेल हासिल की जा सके.

पुलिस के मुताबिक ऐसे फर्जी मैसेजों में अक्सर ये कहा जाता है कि गैस सिलेंडर की कमी होने वाली है और तुरंत बुकिंग या सब्सिडी के नाम पर लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है. जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर जाता है, उससे मोबाइल नंबर, OTP या बैंक संबंधी जानकारी मांगी जा सकती है. इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.

संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें
दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर फैलाई जा रही इस तरह की अफवाहें साइबर ठगों द्वारा बुना गया एक झांसा हो सकती हैं. आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अगर ऐसा कोई मैसेज मिले तो तुरंत उसकी जानकारी पुलिस या साइबर सेल को दें.

Leave a Reply