रंक से राजा बनाती है ऐसी मंगल रेखा, जानें क्या आपकी हथेली में छिपा है राजयोग का संकेत?!


Hast Rekha: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा हो और वह एक राजा के जैसा वैभवशाली जीवन व्यतीत करे. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेलियों में छिपी लकीरें इस बात का संकेत देती हैं कि भविष्य में कितनी सफलता और ऐश्वर्य प्राप्त होगा. इन्हीं रेखाओं में से एक अत्यंत प्रभावशाली रेखा है- मंगल रेखा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली में मंगल रेखा स्पष्ट होती है, उनका भाग्य हमेशा उनके साथ चलता है और वे कम प्रयासों में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर लेते हैं. ऐसे में आइए हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि हथेली में मंगल की रेखा कहां होती है और यह भविष्य को लेकर क्या कुछ खास संकेत देती है.

हथेली में कहां होती है मंगल रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मंगल रेखा मुख्य रूप से जीवन रेखा के साथ-साथ चलती है. यह रेखा जीवन रेखा के आरंभिक बिंदु से निकलकर शुक्र पर्वत की ओर बढ़ती है. हस्तेरखा शास्त्र के जानकार बताते हैं कि कुछ लोगों के हाथों में इनकी संख्या एक से अधिक भी हो सकती है. अगर यह रेखा गहरी, स्पष्ट और बिना कटी-फटी हो, तो व्यक्ति का भाग्य बेहद मजबूत माना जाता है. चूंकि यह जीवन रेखा के साथ चलती है, इसलिए इसे जीवन रेखा का सुरक्षा कवच भी कहा जाता है. इस रेखा का प्रभाव व्यक्ति पर उम्र भर रहता है.

मंगल रेखा पर मछली का निशान शुभ या अशुभ
हस्तरेखा शास्त्र में मंगल रेखा पर मछली के निशान का होना अत्यंत दुर्लभ और शुभ माना गया है. अगर आपकी मंगल रेखा पर मछली का चिह्न बन रहा है, तो आप जो भी संकल्प लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे. ऐसे व्यक्तियों के जीवन में चाहे कितने ही विरोधी क्यों न आएं, वे आखिरकार सफल होकर ही निकलते हैं. मछली का यह निशान अटूट इच्छाशक्ति और सफलता का प्रतीक है.

मजबूत मंगल रेखा है शादी जीवन का संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, जिनकी हथेली में मंगल रेखा मजबूत होती है, उनकी किस्मत उनकी मुट्ठी में होती है. ऐसे लोग कार्यक्षेत्र में बड़ी ऊंचाइयों को छूते हैं. खासतौर पर सरकारी सेवाओं में इन्हें उच्च प्रशासनिक पद प्राप्त होने की संभावना अधिक होती है. अगर ऐसे जातक व्यापार करते हैं, तो उनकी रातों-रात तरक्की निश्चित है. मंगल का संबंध भूमि और भवन से होता है. इसलिए, इस रेखा वाले लोगों के पास अचल संपत्ति, आलीशान घर और लग्जरी वाहनों की कभी कमी नहीं होती. इसके अलावा प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामले में भी ये जातक भाग्यशाली होते हैं. अक्सर देखा गया है कि मजबूत मंगल रेखा वाले लोगों का प्रेम विवाह सफल और सुखद रहता है. इतना ही नहीं, यह रेखा जातक को दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों से बचाने में एक ढाल की तरह काम करती है.

Leave a Reply