घर की इस दिशा में नहीं रखना चाहिए गैस सिलेंडर, होता है भारी नुकसान, आती है गरीबी!!


जिन घरों में पाइपलाइन से रसोई गैस सप्‍लाई नहीं होती है, उन घरों में अमूमन अतिरिक्‍त गैस सिलेंडर होता है. किचन में चूल्‍हे के साथ एक सिलेंडर लगा ही होता है लेकिन जो अतिरिक्‍त गैस सिलेंडर होता है उसे भी वास्‍तु के नियमानुसार घर में सही जगह या दिशा में रखना जरूरी है. जानिए इसे लेकर क्‍या नियम हैं.

घर में गैस सिलेंडर रखने की सही जगह
वास्तु अनुसार के अनुसार यदि गैस सिलेंडर घर में गलत जगह पर रखा जाए तो बहुत दिक्‍कतें होती हैं. घर के लोगों की सेहत बिगड़ती है. आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है. गरीबी आती है. घर के लोगों के बीच झगड़े-विवाद होते हैं.

गैस सिलेंडर रखने की दिशा
घर में गैस सिलेंडर रखने के लिए दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण) दिशा सबसे सही मानी जाती है. यह अग्नि तत्‍व की ही दिशा है. इससे घर के लोगों की सेहत ठीक रहती है और उनके काम में बाधाएं भी नहीं आती हैं. यदि दक्षिण-पूर्व दिशा में गैस सिलेंडर रखना संभव न हो तो पूर्व दिशा में भी गैस सिलेंडर रख सकते हैं.

इस दिशा में न रखें गैस सिलेंडर
ध्‍यान रखें कि गलती से भी गैस सिलेंडर को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखें. वास्तु के अनुसार उत्तर या उत्तर पूर्व में रखे सिलेंडर से घर में कलह होती है. सदस्‍यों को दुर्घटना-बीमारी होने के योग बनते हैं. इसके अलावा आर्थिक समस्या हो सकती है. घर का पैसा नहीं बढ़ता या धन पाने में रुकावट आती है.

इन बातों का भी रखें ध्‍यान
सुरक्षा और वास्तु दोनों की नजर से बात करें तो गैस सिलेंडर को हमेशा गैस चूल्हे के दाईं ओर होना चाहिए. कभी भी सिलेंडर को सिंक के पास ना रखें. सिंक का संबंध जल तत्‍व से है और गैस सिलेंडर का अग्नि तत्‍व से. अग्नि और जल एक-दूसरे के विरोधी हैं, उन्‍हें पास-पास रखने से घर में मुसीबतों की बाढ़ आ सकती है. इसके अलावा गैस सिलेंडर न तो कभी अलमारी में बंद करके रखें और न ही जमीन पर लिटा कर रखें. गैस सिलेंडर को खुली जगह में हमेशा जमीन पर खड़ा करके ही रखें.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply