छुट्टी के लिए अड़े गार्ड ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर की हत्या, बंदूक लेकर फरार!

छुट्टी के लिए अड़े गार्ड ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर की हत्या, बंदूक लेकर फरार!

लोनी: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में सोमवार दोपहर सुरक्षा गार्ड ने शाखा प्रबंधक के सीने में लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। हादसे के समय बैंक परिसर में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद गार्ड बंदूक लेकर पैदल ही मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गार्ड अक्सर बगैर बताए छुट्टी ले लेता था। आज बैंक मैनेजर ने उसकी छुट्टी देने से मना कर दिया था।

थाना लोनी बार्डर क्षेत्र की बलराम नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा है। मूलरूप से लखीपुर पटना बिहार के रहने वाले 35 वर्षीय अभिषेक कुमार दिल्ली 99 सोसायटी में रह रहे थे। वह लोनी की बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में प्रबंधक थे। वहीं जनपद बागपत में रहने वाला रविंद्र हुड्डा बैंक की शाखा में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात था।

पुलिस के मुताबिक शाखा प्रबंधक और सुरक्षा गार्ड के बीच पिछले एक सप्ताह से छुट्टी को लेकर विवाद चल रहा था। सुरक्षा गार्ड सोमवार को अवकाश पर था। दोपहर करीब एक बजे गार्ड बैंक पहुंचा और अपनी बंदूक लेकर सीधे शाखा प्रबंधक के पास पहुंचा।

छुट्टी न मिलने पर उतारा मौत के घाट
बातचीत के दौरान शाखा प्रबंधक द्वारा छुट्टी न दिए जाने से नाराज गार्ड ने आपा खो दिया और बंदूक से बैंक मैनेजर के सीने में गोली मार दी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गोली लगने पर अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद गार्ड बंदूक हाथ में लेकर ब्रांच से निकल गया।

घायल अवस्था में लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे
मौके पर मौजूद लोग मैनेजर को घायल अवस्था में लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया हैं। वहीं पुलिस की टीम गार्ड की तलाश में जुटी है। हमलावर के पकड़े जाने के बाद ही विवाद के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply