SRH के खिलाफ पहले मैच के लिए RCB की प्लेइंग 11 आई सामने, विराट कोहली, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड…..

RCB Playing XI against SRH

आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब शुरू होने में सिर्फ 11 दिन का समय शेष है. आरसीबी (RCB) की टीम, आईपीएल 2026 का पहला मैच खेलने वाली है. आरसीबी की टीम का सामना काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होना है. आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 से पहले काफी मजबूत नजर आ रही है. आरसीबी ने पिछले सीजन अपना आईपीएल का पहला ख़िताब अपने नाम किया था.

अब आरसीबी (RCB) की टीम एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आरसीबी की टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने वाली है.

इन 11 खिलाड़ियो को RCB की प्लेइंग 11 में मिल सकता है मौका

आरसीबी की प्लेइंग 11 की बात करें तो सलामी बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली और फिल्प साल्ट बल्लेबाजी करेंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं.

वहीं स्पिन गेंदबाजी विभाग में क्रुणाल पांड्या अहम रोल निभाते हुए नजर आ सकते हैं. इसके अलावा गेंदबाजी विभाग का जिम्मा भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल संभाल सकते हैं.

आईपीएल 2026 जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है RCB

आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है. फ्रेंचाइजी ने पहली बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया था. इस बार भी फ्रेंचाइजी अपने ख़िताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है. टीम के पास रजत पाटीदार जैसा घातक खिलाड़ी और कप्तान मौजूद है.

वहीं अगर विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो फिल साल्ट को बतौर ओपनर मौका मिलना तय है. वहीं मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड का खेलना तय है, जबकि बतौर आलराउंडर रोमारियो शेफर्ड वहीं तेज गेंदबाज के तौर पर जोश हेजलवुड का खेलना तय है.

आईपीएल 2026 के पहले मैच के लिए RCB की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल.

Leave a Reply