शादी में किया हंगामा तो प्रेमी को प्रेमिका के भाईयों ने पीटा… फिर अस्पताल में जाकर मार दी गोली, अलीगढ़ में खौफनाक वारदात!

शादी में किया हंगामा तो प्रेमी को प्रेमिका के भाईयों ने पीटा… फिर अस्पताल में जाकर मार दी गोली, अलीगढ़ में खौफनाक वारदात

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के थाना क्वार्सी इलाके के मैरिस रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे प्रेमी युवक पर उसकी प्रेमिका के भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने बेड पर लेटे युवक के सिर में गोली मार दी और अस्पताल स्टाफ पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

एसएसपी अलीगढ़, नीरज जादौन ने बताया कि घायल युवक की पहचान वेदपाल के रूप में हुई है. वेदपाल का जिला मथुरा की एक युवती से पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. विवाद की शुरुआत तब हुई जब 3 फरवरी को युवती की शादी के दौरान वेदपाल ने वहां पहुंचकर भारी हंगामा खड़ा कर दिया. इस बखेड़े के बाद लड़की पक्ष ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. करीब 15 दिन जेल में काटने के बाद वेदपाल जमानत पर बाहर आया था.

अस्पताल के बेड पर हुआ हमला

पिटाई के दौरान वेदपाल के हाथ में गंभीर चोट आई थी, जिसका इलाज कराने के लिए वह मैरिस रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती था. सोमवार देर शाम, हमलावरों ने पहले अस्पताल की रेकी की और फिर सीधे वार्ड में घुसकर वेदपाल के सिर में गोली दाग दी. गोली लगने से वेदपाल की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है.

हमलावर खुद पुलिसकर्मी

चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला लड़की का भाई खुद उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया है, जो बागपत में यूपी पुलिस में ड्राइवर के पद पर तैनात हैं. हमलावर भाइयों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. अस्पताल परिसर में सरेआम हुई इस फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a Reply