अब नहीं करना होगा इंतजार; मिलेगी अगले दिन डिलिवरी की गारंटी, इंडिया पोस्ट ने ‘24 स्पीड पोस्ट’ सर्विस शुरू की!


Indian Post New Service : देश में डाक सर्विस को और तेज और भरोसेमंद बनाने के लिए इंडिया पोस्ट ने बड़ा कदम उठाया है. अब ग्राहकों को जरूरी पार्सल के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. विभाग ने अगले दिन डिलीवरी की गारंटी देने वाली नई सेवा शुरू कर दी है. इस नई सर्विस का शुभारंभ मंगलवार 17 मार्च को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य मंत्री डॉ चंद्रशेखर पेम्मासानी ने नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन स्थित रंगभवन ऑडिटोरियम में किया. इन सर्विस को खास तौर पर टाइम-सेंसिटिव डिलीवरी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

क्या है नई ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा?

इंडिया पोस्ट ने ‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और ‘48 स्पीड पोस्ट’ जैसी नई सेवाएं शुरू की हैं.

‘24 स्पीड पोस्ट’: जरूरी कंसाइनमेंट के लिए अगले दिन (D+1) डिलीवरी की गारंटी

‘48 स्पीड पोस्ट’: पार्सल दो दिन (D+2) में डिलीवर

पहले चरण में इन शहरों में शुरू

फिलहाल यह सेवा देश के 6 बड़े शहरों में शुरू की गई है. सरकार का मानना है कि इससे एक्सप्रेस डिलीवरी सेगमेंट में इंडिया पोस्ट की पकड़ और मजबूत होगी.

बेंगलुरु

चेन्नई

दिल्ली

हैदराबाद

कोलकाता

मुंबई

ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

नई सेवा के साथ कई आधुनिक फीचर्स भी जोड़े गए हैं:-

SMS के जरिए एंड-टू-एंड ट्रैकिंग अपडेट

बल्क बुकिंग पर फ्री पिकअप सुविधा

डिलीवरी के लिए OTP आधारित वेरिफिकेशन

बिजनेस यूजर्स के लिए API इंटीग्रेशन और सेंट्रलाइज्ड बिलिंग

Buy Now Pay Later (BNPL) की सुविधा

तय समय पर डिलीवरी न होने पर मनी-बैक गारंटी

तेज और पारदर्शी डिलीवरी पर फोकस

इन सर्विसेज को बेहतर बनाने के लिए डेडिकेटेड प्रोसेसिंग सिस्टम और प्रायोरिटी एयर ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ताकि तय समय पर डिलीवरी सुनिश्चित हो सके.

Leave a Reply