
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है. टीएमसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उनके सामने बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी होंगे. विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सबसे हॉट सीट बन गई है.
दरअसल, भवानीपुर सीएम ममता की परंपरागत सीट रही है. इससे पहले भी सीएम ममता ने इसी विधानसभा सीट से उपचुनाव में जीत हासिल की थी. अब बंगाल चुनाव को लेकर कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट पर अपने पूर्व सहयोगी और अब कट्टर प्रतिद्वंद्वी बन चुके BJP के सुवेंदु अधिकारी का सामना करेंगी.
टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची
कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रदेश में होने वाले दो चरणों के चुनाव के लिए 291 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इस विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने जिन 291 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उनमें 52 महिलाएं, 95 SC-ST और 47 अल्पसंख्यक शामिल हैं. टीएमसी ने बाकी सीटे भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के लिए छोड़ी हैं. दार्जिलिंग की तीन सीटों टीएमसी चुनाव नहीं लड़ेगी.
शुभेंदु और ममता आमने सामने
बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे कड़ी टक्कर भवानीपुर में देखने को मिल सकती है. खुद सीएम ममता बनर्जी यहां से चुनावी रण में उतर रही हैं. दूसरी तरफ बीजेपी ने भवानीपुर और नंदीग्राम से अपने दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतार रखा है. सबसे दिलचस्प है कि शुभेंदु अधिकारी ने साल 2021 में ममता बनर्जी को नंदीग्राम से चुनाव में परास्त किया था. इसके बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव जीता और विधानसभा पहुंची थीं.
नंदीग्राम से ममता ने बना ली दूरी
साल 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ा था. यहीं से बीजेपी ने ममता के सामने शुभेंदु अधिकारी को टिकट दिया. शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया था. हालांकि, उस चुनाव में बीजेपी केवल 77 सीटों पर ही जीत सकी और 213 सीटों के साथ टीएमसी ने सत्ता संभाली. वहीं, इस बार ममता बनर्जी पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी.
बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई. इस लिस्ट में शुभेंदु अधिकारी को दो सीटों से उम्मीदवार बनाया गया है. हालांकि, इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि बीजेपी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है. हालांकि, जिस हिसाब से पार्टी अधिकारी पर भरोसा जता रही है, इससे साफ है कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है, तो शुभेंदु अधिकारी सीएम पद के दावेदार हो सकते हैं.





