मोजतबा खामेनेई समलैंगिक, बचपन के टीचर संग संबंध; खुफिया रिपोर्ट का खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप भी हैरान!

मोजतबा खामेनेई समलैंगिक, बचपन के टीचर संग संबंध; खुफिया रिपोर्ट का खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप भी हैरान!

Mojtaba Khamenei News: ईरान जंग के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई गे यानी समलैंगिंक हैं. जी हां, इस बात पर खुद डोनाल्ड ट्रंप को भी यकीन नहीं हो रहा है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में एक खुफिया ब्रीफिंग के दौरान उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्हें बताया गया कि अमेरिकी एजेंसियों का मानना है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई गे यानी समलैंगिक हो सकते हैं. यभी रिपोर्ट में दावा है कि उनका अफेयर उनके बचपन के मेल टीचर से था. यह जानकारी न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया अधिकारियों और वाइट हाउस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह गोपनीय ब्रीफिंग पिछले हफ्ते हुई थी. इसमें अमेरिकी एजेंसियों द्वारा समीक्षा की गई जानकारियों को साझा किया गया था. सूत्रों के अनुसार, जब डोनाल्ड ट्रंप कोमोजतबा खामेनेई के गे होने की जानकारी दी गई तो वह अपनी हैरानी नहीं छुपा सके और जोर से हंस पड़े. इस ब्रीफिंग से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि कमरे में मौजूद अन्य लोग भी इसे ‘मजेदार’ मानते हुए ट्रंप की प्रतिक्रिया में शामिल हो गए, जबकि एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी कई दिनों से इस पर हंस रहे हैं.’

खामेनेई को लेकर रिपोर्ट में क्या कहा गया?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस दावे को गलत सूचना नहीं बल्कि विश्वसनीय मानती हैं, हालांकि अभी तक कोई फोटोग्राफिक सबूत सामने नहीं आया है. एक सूत्र ने बताया कि यह जानकारी एक बेहद सुरक्षित स्रोत से मिली है, जिससे सिस्टम के भीतर विश्वास का स्तर झलकता है.

किसके साथ मोजतबा खामेनेई का रिश्ता?
एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘यह तथ्य कि यह जानकारी सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंचाई गई, यह दिखाता है कि इसमें कुछ भरोसा है.’ रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि मोजतबा का अपने बचपन के शिक्षक के साथ लंबे समय तक संबंध रहा हो सकता है. रिपोर्ट में शामिल दो सूत्रों ने कहा कि यह रिश्ता कई सालों तक चला, जबकि एक अन्य सूत्र ने बताया कि कथित साथी वह व्यक्ति था, जो पहले खामेनेई परिवार के लिए काम करता था. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मोजतबा ने कथित तौर पर इलाज के दौरान पुरुष देखभालकर्ताओं के प्रति आक्रामक व्यवहार किया, संभवतः भारी दवाओं के प्रभाव में.

ईरान में कब से इसकी चर्चा?
रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा की इस समलैंगिकता को लेकर अटकलें ईरान के भीतर कुछ समय से चल रही थीं. सूत्रों ने बताया कि मई 2024 में हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद, जिसमें इब्राहीम रईसी की मौत हो गई थी, मोजतबा की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. रईसी को वरिष्ठ खामेनेई के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था.

इलाज के लिए यूके गए थे खामेनेई
रिपोर्ट में पुराने दस्तावेजों का भी जिक्र है, जिसमें विकीलीक्स द्वारा प्रकाशित एक राजनयिक केबल शामिल है. इसमें बताया गया था कि ईरानी सुप्रीम लीडर इलाज के लिए यूके गए थे, जो नपुंसकता से जुड़ी समस्या थी.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दस्तावेज के अनुसार, मोजतबा ने लगभग 30 साल की उम्र में शादी की थी, जो अपेक्षाकृत देर मानी जाती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बताया गया कि उन्हें इलाज के लिए कई बार लंदन जाना पड़ा था. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि ये आरोप खास तौर पर संवेदनशील हैं क्योंकि ईरान में समलैंगिकता गैरकानूनी है और वहां समलैंगिक संबंधों पर कड़ी कानूनी सजा हो सकती है.

Leave a Reply