
Sara Ali Khan Big Update: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान हिंदू धर्म में आस्था रखती हैं. वो हर साल बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने जाती हैं और वहां की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. लेकिन, इस बार अगर सारा दर्शन करना चाहती हैं तो उसके लिए उन्हें मंदिर कमेटी की शर्त को पूरा करना होगा.
मंदिर कमेटी का फैसला
मंगलवार को बद्रीनाथ कमेटी टेंपल कमेटी चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘जो भी हिंदू नहीं है उन्हें दर्शन करने से पहले मंदिर कमेटी को एक एफिडेविट जमा करना होगा. इस एफिडेविट के पीछे का मकसद सिर्फ ये प्रूफ करना है कि वो हिंदू धर्म में विश्वास रखते हैं. अगर सारा अली खान सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करती हैं और शपथ पत्र प्रस्तुत करती हैं तो हम उन्हें पूजा-अर्चना करने की अनुमति देंगे.’
सारा का भोलेनाथ पर विश्वास
सारी अली खान कई साल से केदारनाथ के दर्शन करने जा रही हैं. उनका केदारनाथ से कनेक्शन साल 2017 में आई मूवी ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान डेवलेप हुआ. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस फिल्म से सारा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वो हर साल बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने आती हैं और आरती में शामिल होती हैं. हालांकि, कई बार एक्ट्रेस को हिंदू मंदिर में दर्शन करने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है.
सारा का करियर
सारा आखिरी बार साल ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म में नजर आई थीं. ये फिल्म 2025 में आई थी. इसमें सारा के अलावा आदित्य रॉय कपूर और कई सितारे थे. वहीं, इससे पहले ‘स्काई फोर्स’ में दिखी थीं. इसके अलावा सारा कई सारी मूवीज में नजर आ चुकी हैं. जिसमें ‘सिम्बा’, ‘कुली नंबर 1’, ‘अतरंगी रे’, ‘गैस लाइट’, ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘ऐ वतन मेरे वतन’ और ‘मर्डर मुबारक’ शामिल है.





