PNB ने अपने ग्राहकों के लिए एक जरूरी जानकारी जारी की है. बैंक ने अब अपने ऐसे ग्राहकों को चेतावनी दी है जिन्होंने अपने खातों में लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं किया है यानी यह चेतावनी बैंक ने इनऑपरेटिव खातों वाले ग्राहकों के लिए दी है. आइए जानते हैं डिटेल्स.

PNB बैंक अकाउंट के लिए अपडेटअगर आपका बैंक अकाउंट दिग्गज सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक यानी में हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत ही जरूरी होने वाली है. दरअसल अब बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक जरूरी जानकारी जारी की है. बैंक ने अब अपने ऐसे ग्राहकों को चेतावनी दी है जिन्होंने अपने खातों में लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं किया है यानी यह चेतावनी बैंक ने इनऑपरेटिव खातों वाले ग्राहकों के लिए दी है. ऐसे खातों को बैंक अब जल्द ही बंद कर सकता है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
PNB बैंक अकाउंट के लिए अपडेट
PNB ने अपने इनऑपरेटिव खातों वाले ग्राहकों से कहा है कि सभी 15 अप्रैल 2026 तक KYC अपडेट करें. अगर KYC नहीं किया गया, तो 16 अप्रैल 2026 के बाद खाता बंद किया जा सकता है और इसके लिए अलग से सूचना भी नहीं दी जाएगी. आपको बता दें कि इनऑपरेटिव खाता ऐसा सेविंग या करंट अकाउंट होता है, जिसमें 2 साल तक ग्राहक द्वारा कोई लेन-देन नहीं किया गया हो. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपका भी PNB में कोई ऐसा अकाउंट है, जिसमें लंबे समय से कोई लेन-देन न हुआ हो तो आपके लिए KYC करना जरूरी है.
इनऑपरेटिव अकाउंट को कैसे चालू करें ?
अगर आपका बैंक अकाउंट इनऑपरेटिव है तो आप इसे कई तरीकों से चालू कर सकते हैं. इसके लिए आप होम ब्रांच में जा सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको नए KYC डॉक्यूमेंट भी जमा करने होंगे. इसके अलावा आप आसानी से इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से भी KYC कर सकते हैं और अपने अकाउंट को एक्टिव कर सकते हैं.
खाता एक्टिव करने के लिए क्या करना होगा ?
खाते को एक्टिव करने के लिए आप कई काम कर सकते हैं. इसके लिए आप फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन जैसे पैसा जमा या निकाल सकते हैं. किसी को पैसा भेज सकते हैं और आप बैलेंस भी चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप ये काम भी कर सकते हैं.
- चेकबुक या कार्ड के लिए आवेदन
- ट्रांजैक्शन लिमिट बदलना
- नॉमिनेशन अपडेट करना


