
आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में अब सिर्फ 9 दिन का समय शेष बचा है. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले केकेआर, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) की टीम की परेशानी बढ़ गई है. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान पैट कमिंस भी चोट की वजह से आईपीएल 2026 (IPL 2026) के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने पैट कमिंस (Pat Cummins) की जगह पर ईशान किशन (Ishan Kishan) को अपनी टीम का नया कप्तान बनाया है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम की भी परेशानी बढ़ गई है.
IPL 2026 से पहले चोटिल हुए ये 3 खिलाड़ी
आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस चोट की वजह से काफी लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर हैं, ऑस्ट्रेलिया की टीम इसी कमजोरी की वजह से आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 के लिए भी क्वालीफाई नही कर सकी और लीग स्टेज से ही हारकर बाहर हो गई थी. अब खबर है कि पैट कमिंस आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं. इसी वजह से एसआरएच ने शुरुआती मैचों के लिए ही ईशान किशन को कप्तान बनाया है.
वहीं ऑस्ट्रेलिया के दूसरे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड जो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं, वो भी आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं. जोश हेजलवुड चोट की वजह से आरसीबी के लिए शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाएंगे.
केकेआर के साथ भारतीय टीम को भी लगा है तगड़ा झटका
केकेआर के स्टार आलराउंडर हर्षित राणा जो भारतीय टीम की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं, आईपीएल 2026 से बाहर हो सकते हैं. हर्षित राणा को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से भी बाहर होना पड़ा था और उनकी जगह पर टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया था.
अब रिपोर्ट्स की मानें तो केकेआर के लिए भी हर्षित राणा का आईपीएल 2026 में खेलना मुश्किल है. हर्षित राणा का आईपीएल 2026 से बाहर होना केकेआर के बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अच्छी खबर नही है.
ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।





