
आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ थिएटर में लग गई है. फिल्म के पेड प्रिव्यूज शुरू हो गए हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी बज है. फिल्म के फर्स्ट हाफ का रिव्यू भी सामने आ गया है और ये कोई चौंकने वाली बात नहीं है कि इसे पीक सिनेमा कहा जा रहा है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एबीपी न्यूज के रिव्यू के मुताबिक ये वाकई में एक पीक सिनेमा है, ये वही सिनेमा है जिसे काफी समय से देखने का दर्शक इंतजार कर रहे थे. आदित्य धर ने कमाल का काम किया है, उनकी तुलना एसएस राजामौली से भी की जा सकती है. आइए जानते हैं फिल्म का असली रिव्यू.
‘धुरंधर 2’ रिव्यू लाइव अपडेट्स…
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू कर दिया है. उन्होंने इसको लेकर लिखा, ‘धुरंधर 2 मास्टरपीस है. इसको मेरी तरफ से साढ़े चार रेटिंग दी जाएगी. धुरंधर 2 सिनेमा का बेस्ट है. स्केल, ड्रामा, इमोशन्स, एक्शन, परफॉर्मेंस और इम्पैक्ट हर फ्रंट पर फिल्म शानदार है. आदित्य धर की तारीफ की जानी चाहिए.
एपिक ब्लॉकबस्टर.
तो वहीं ‘धुरंधर 2’ फिल्म की शुरुआत ‘कॉकटेल 2’ के गाने के साथ हुई. जो काफी अच्छा है और फिल्म के पहले पार्ट की याद भी दिलाता है. कॉकटेल की गाने की बात हुई है तो हम बताते हैं कि ‘धुरंधर 2’ का म्यूजिक भी बहुत शानदार है.
अब तक सामने आए रिव्यू के मुताबिक राकेश बेदी और संजय दत्त के डायलॉग बहुत शानदार और मजेदार हैं. जिनको सिनेमाघरों में सुनकर आपको मजा ही आ जाएगा. फिल्म में ऐसा वायलेंस है जो आज से पहले आपने नहीं देखा होगा. फिल्म में बड़े साहब दाऊद इब्राहिम हैं.
धुरंधर के फर्स्ट हाफ की बात करें तो ये बहुत शानदार है. आदित्य धर ने शानदार काम किया है. एसएस राजामौली के बाद सिनेमा में अगर किसी का नाम लिया जाएगा तो वो आदित्य धर होंगे. पहले फ्रेम से ही आदित्य धर ने जो दिखाया है वो शानदार है.
रणवीर सिंह की बैक स्टोरी जिस तरह से दिखाई गई है वो बेहद शानदार है. फिल्म का इंटरवल बहुत शानदार प्वॉइंट पर हुआ है और बात करें रणवीर सिंह की एक्टिंग की तो उन्होंने पूरी एक्टिंग आंखों से की है. ऐसी एक्टिंग कि आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे.
‘धुरंधर 2’ का पेड़ प्रीव्यू अब क्लाइमैक्स तक भी पहुंच गया है. फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा कि दिमाग हिला सकता है. ऐसा धांसू और शॉकिंग क्लाइमैक्स हाल ही के दिनों में तो किसी भी फिल्म में देखने को नहीं मिला होगा.





