अभी-अभी: अमेरिकी युद्ध मंत्री की ईरान को खुली चेतावनी; ‘तेहरान पर आज की रात भारी’….!


US-Iran War News: ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिका ने फिर बड़ी चेतावनी दी है. गुरुवार को अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि तेहरान पर फिर एक बड़ा हमला किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने लार्जेस्ट स्ट्राइक पैकेज शब्द का इस्तेमाल किया.

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ईरान के साथ जारी जंग पर अपडेट देते हुए उन्होंने कहा कि यह युद्ध हमारी शर्तों पर समाप्त होगा. इससे साफ है कि अमेरिका किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटने वाला है. हेगसेथ ने दावा किया कि जंग के पहले दिन से अभी तक अमेरिका ने अपने उद्देश्यों ने कोई बदलाव नहीं किया है. उन्होंने बताया कि ईरान में जंग का मकसद अपना टारगेट को खत्म करना है और पूरा अभियान प्लान के अनुरूप चल रहा है.

अमेरिका के युद्ध मंत्री ने क्या कहा?
अपनी ब्रीफिंग के दौरान अमेरिकी युद्ध मंत्री ने कहा कि बुधवार को जब ईरान में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के शव लाए जा रहे थे, उस वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे. आगे बताया कि जंग में हताहत हुए सैनिकों के परिवारों ने प्रशासन से अपील की है कि वे सुनिश्चित करें कि जब तक काम न पूरा हो, तब तक न रूकें.

‘IRGC के टॉप पद अब परमानेंट नहीं’
अमेरिकी युद्ध मंत्री की ओर से कहा गया कि ईरान की सेना IRGC का सीनियर कमांडर बनना अब केवल अस्थायी काम रह गया है. इसका मतलब समझाते हुए उन्होंने कहा कि IRGC के पद अब किसी तरीके से परमानेंट नहीं रहे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका-इजरायल के हमलों के कारण यह पद खाली हैं. हेगसेथ का कहना है कि हमले में ईरान की 11 पनडुब्बियां डुबाई गई हैं.

‘7000 से अधिक टारगेट को बनाया गया निशाना’
हेगसेथ की ओर से कहा गया कि ईरान में 7000 से अधिक टारगेट पर हमला किया गया है. गुरुवार को अमेरिका की ओर से अभी तक का सबसे बड़ा हमला देखने को मिलेगा. अमेरिकी युद्ध मंत्री की ओर से दावा किया गया कि हमारी क्षमताओं के सामने ईरान की क्षमताएं कम पड़ रही हैं.

Leave a Reply