
भारतीय टीम (Team India) ने अभी हाल ही में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का ख़िताब अपने नाम किया था, वहीं उसके पहले हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने आईसीसी विश्व कप 2025 (ICC Women’s World Cup 2025) का ख़िताब अपने नाम किया था. अब भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेलने की तैयारी में हैं.
वहीं भारतीय महिला टीम (Team India) ने वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 खेल लिया है और इस टूर्नामेंट में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की कप्तानी वाली आरसीबी टीम ने ख़िताब अपने नाम किया था, अब बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टेस्ट और वनडे सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए Team India का शेड्यूल आया सामने
भारतीय महिला टीम (Team India) और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच दिसंबर में सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच होगा. टेस्ट मैच 20 से 23 दिसंबर तक गकेबेरहा में खेला जाएगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं, तीनों वनडे ICC महिला चैंपियनशिप के तहत 9 से 15 दिसंबर तक पोटचेफस्ट्रूम, ब्लोमफोन्टेन और केप टाउन में खेले जाएंगे.
बता दें कि, भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच अब तक कुल 3 टेस्ट मैच हो चुके हैं और ये मैच उनका चौथा टेस्ट मुकाबला होगा.
भारतीय महिला टीम के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल





