
Mohsin Naqvi: आईपीएल 2026 और पीएसएल 2026 (IPL 2026 vs PSL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. पाकिस्तान ने भारत (PAK vs IND) को आंखे दिखाने के लिए आईपीएल (IPL) के साथ ही पीएसएल (PSL) कराने का फैसला किया है, लेकिन अब उसकी सरेआम बेइज्जती हो रही है. पीएसएल में विदेशी खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार कर दिया है. ऐसे में अब पीएसएल की सरेआम बेइज्जती हो रही है.
पीएसएल छोड़कर विदेशी खिलाड़ी चोटिल खिलाड़ियों की जगह भारत आ रहे हैं, जो पाकिस्तान और पीसीबी को पसंद नही आ रहा है. अब पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने विदेशी खिलाड़ियों को खुली धमकी दी है.
Mohsin Naqvi ने विदेशी खिलाड़ियों को दी खुली धमकी
आईपीएल 2026 खेलने की वजह से विदेशी खिलाड़ी अपना नाम वापस लेकर भारत आ रहे हैं. वहीं पाकिस्तान में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग की वजह से विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान जाने से डर रहे हैं. अब जब पाकिस्तान की विश्व क्रिकेट में बेइज्जती हो रही है, तो इससे मोहसिन नकवी तिलमिला उठा है. मोहसिन नकवी ने विदेशी खिलाड़ियों को खुलेआम धमकी दी है.
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने विदेशी खिलाड़ियों को खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि
“हम उन खिलाड़ियों पर एक्शन लेंगे जिन्होंने हमारा नियम तोड़ा है. कुछ ऐसा ही पिछले साल भी हुआ था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं इस साल भी यही होगा. आईपीएल के साथ टक्कर कोई दिक्कत नहीं है. अगर खिलाड़ी वहां जा रहे हैं तो यहां पर भी कई बेहतरीन क्रिकेटर्स आ रहे हैं.”
पाकिस्तान को रद्द करना पड़ सकता है पीएसएल
पाकिस्तान से जिस तरह से विदेशी खिलाड़ी नाम वापस ले रहे हैं, ऐसे में अब पाकिस्तान के पास सिर्फ 2 रास्ते हैं. पाकिस्तान अपने टी20 टूर्नामेंट को या तो आईपीएल के बाद करा सकता है या फिर अपने देश के खिलाड़ियों के साथ ही खेल सकता है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को छोड़ कर ब्लेसिंग मुज़ारबानी और दासुन शनाका अब आईपीएल 2026 का हिस्सा बन गए हैं. पिछले सीजन कॉर्बिन बॉश ने भी ऐसा ही किया था.
अब पाकिस्तान चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने कहा कि
“हां 2-3 खिलाड़ियों ने पीएसएल छोड़ दिया है. हम जल्द ही उन पर लीगल एक्शन लेंगे. पिछला एडिशन आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि कैटेगरी ए के खिलाड़ियों ने कितना आकर्षित किया था. वहीं जो खिलाड़ी यहां पहले कभी नहीं आते थे. वो भी अब यहां आ रहे हैं.”





