हार्दिक पंड्या की हो सकती है कप्तानी से छुट्टी, ये खिलाड़ी हो सकता है मुंबई इंडियंस का नया कप्तान

Mumbai Indians Rohit Sharma and Hardik Pandya

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) की टीम के बीच चिन्नास्वामी स्वामी स्टेडियम में होना है. आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने एलिमिनेटर 2 तक का सफर तय किया था, लेकिन पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल जीतने में असफल रही है.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपना अंतिम ट्रॉफी 2020 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में जीता था, लेकिन उसके बाद से अब तक उनकी टीम फाइनल जीतने में असमर्थ रही है, इसके बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान बनाया, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा है.

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पिछले 2 सालों में कुछ खास नही कर सकी है Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया. हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में पहले ही सीजन में गुजरात को फाइनल जीताया था, वहीं उसके अगले सीजन में भी उनकी टीम ने फाइनल खेला, लेकिन अंत में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया और रोहित शर्मा की जगह टीम का कप्तान बनाया, लेकिन मुंबई इंडियंस उस सीजन प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नही कर सकी. हालांकि आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन पंजाब किंग्स के सामने उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा.

हार्दिक पंड्या से बेहतर विकल्प हैं सूर्यकुमार यादव

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हार्दिक को खुद ही आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी के लिए मना कर देना चाहिए और इसके बजाय टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तानों – रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलना चुनना चाहिए.

श्रीकांत ने कहा कि

“ये एक अजीब स्थिति है, क्योंकि हार्दिक ने रोहित और सूर्या की कप्तानी में खेलकर भारत को वर्ल्ड कप जिताया है. ऐसे में, हार्दिक को खुद ही कप्तानी के लिए मना कर देना चाहिए और सूर्या को टीम की अगुवाई करने का मौका देना चाहिए. अगर हार्दिक खुद मैनेजमेंट से ये बात कहते हैं, तो सारी परेशानियां सुलझ जाएंगी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्हें कहना चाहिए, ‘सूर्या को कप्तानी करने दो और मैं उनका साथ दूंगा’. इसे सुलझाने का यही एक तरीका है.”

Leave a Reply