
Best Vastu Tips for Home: जिंदगी में समस्याएं आती-जाती रहती हैं लेकिन यदि लगातार बुरा दौर चलता रहे तो इसके कारण जरूर खोजने चाहिए. घर के वास्तु दोष भी इसके पीछे वजह हो सकते हैं. घर में वास्तु दोष हों तो झगड़े होते रहते हैं, पैसा नहीं टिकता है, तरक्की में बाधाएं आती हैं. जाहिर है आजकल शहरों में बने घरों में ज्यादा बदलाव नहीं किए जा सकते हैं. ऐसे में कुछ प्रमुख उपाय करके कई वास्तु दोषों से निजात पाई जा सकती है. जानिए वास्तु के ऐसे प्रभावी उपाय जिन्हें करके आप कई वास्तु दोषों से निजात पा सकते हैं.
वास्तु दोष दूर करने के आसान और प्रभावी उपाय
गणेश जी की 2 प्रतिमा या चित्र – यदि घर में कई वास्तु दोष हैं तो घर के मुख्य द्वार पर चौखट के ऊपर बीचों-बीच गणेश जी की 2 प्रतिमा या चित्र घर के अंदर व बाहर की तरफ ऐसे लगाएं की उनकी पीठ एक-दूसरे से चिपकी हुई रहे. यह उपाय कई वास्तु दोषों को दूर करने वाला है. विघ्न-विनाशक गणेश की ऐसी प्रतिमाएं या चित्र सारे दोष दूर कर देते हैं.
तुलसी का उपाय – जिस घर में रोज तुलसी के पौधे की सुबह-शाम पूजा होती है, वहां भी हमेशा सकारात्मकता रहती है और वास्तु दोष असर नहीं करते हैं. सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं व शाम को घी का दीपक जलाएं.
घर में बेल पत्र का पेड़ या पौधा – बेल पत्र को अत्यंत शुभ माना गया है. भगवान शिव की पूजा बेल पत्र के बिना अधूरी होती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। घर में बेल पत्र का पेड़ या पौधा लगाएं. बेल पत्र का पेड़ घर में होना सारे वास्तु दोषों का नाश करता है.
घर से कबाड़ बाहर करना – घर में कबाड़ या गंदगी होना सबसे बड़ा वास्तु दोष होता है. घर से सारी खराब और अनुपयोगी चीजें बाहर कर दें. घर का हर कोना साफ रखें. घर में कभी जाले न लगने दें. बाथरूम साफ रखें. घर के सारे दरवाजे, दीवार के रंग ठीक हों. किसी दरवाजे से आवाज ना आए. रात में किचन गंदा न छोड़ें, न किचन में जूठे बर्तन छोड़ें. ये गलती करना मां लक्ष्मी को नाराज करता है.
पानी ना लीक हो – घर के किसी भी नल से पानी लीक ना हो. पानी का लीक होना, मान हानि, धन हानि का कारण बनता है. पानी की बर्बादी ना होने दें, वरना घर में पैसा नहीं टिकेगा. ना ही भोजन की बर्बादी करें.





