
अगर आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के छात्र हैं और आप JEE या NEET की तैयारी करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा मुफ्त में इन परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी. इतना ही नहीं अगर आप मुंगेर जिले के रहने वाले हैं तो आपको अपने ही शहर में गैर आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी.
दरअसल, इसे लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा जानकारी दी गई है. जिसमें बताया गया है कि बिहार बोर्ड के द्वारा जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुपर 50 नाम से आवासीय फ्री कोचिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है. इस प्रोग्राम के तहत कुल 50 छात्र और 50 छात्राओं का चयन किया जाएगा. चयनित छात्रों को पटना में पूरी तरह मुफ्त आवासीय सुविधा दी जाएगी, जिसमें रहने, खाने और पढ़ाई तक का पूरा खर्च बोर्ड वहन करेगा.
मिलने वाली है कई खास सुविधाएं
खास बात यह है कि इस कोचिंग में क्लासरूम पूरी तरह एसी होंगे और पढ़ाई के लिए डिजिटल बोर्ड जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. आवेदन की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू हो चुकी है और इच्छुक छात्र 5 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस कोचिंग प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत इसका फैकल्टी पैनल है. बिहार बोर्ड ने देश के विभिन्न शहरों जैसे दिल्ली, कोटा, हैदराबाद और कोलकाता के अनुभवी शिक्षकों को इस योजना से जोड़ा है.
मुंगेर शहर में भी आवासीय ट्रेनिंग की सुविधा
आवासीय कोचिंग केवल पटना में संचालित होगी, जबकि गैर-आवासीय कोचिंग की सुविधा पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर में उपलब्ध कराई जाएगी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गैर-आवासीय केंद्रों पर पढ़ने वाले छात्रों को हर महीने 1000 रुपये की शैक्षणिक सहायता भी दी जाएगी. इस योजना के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो वर्ष 2026 में 10वीं की परीक्षा देंगे और 11वीं में बिहार बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल में नामांकन लेना चाहते हैं. चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगी, जिसके बाद मेरिट लिस्ट जारी कर काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा. इच्छुक छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.





