टाइम्स ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने खरीदा, कितने में बिकी कोहली-मंधाना की टीम?!


नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) के 2026 सीजन के शुरू होने से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी भी बिक गई है। आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन्स परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी ने मिलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीद लिया है। इस सौदे की कीमत 1.78 अरब अमेरिकी डॉलर है यानी लगभग 16,706 करोड़ रुपये है। बता दें कि आरसीबी का फेस टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने लंबे समय तक टीम की कप्तानी भी की है। महिला टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना के पास है।

पुरुष के साथ ही आरसीबी की महिला टीम भी बिकी
हमारी क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 4 ग्रुप्स के एक समूह ने UK-Diageo plc की सहायक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के साथ आरसीबी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक पक्का समझौता किया है। इसमें आरसीबी की पुरुष टीम के साथ ही महिला टीम भी शामिल है। आरसीबी आईपीएल की चैंपियंस के साथ ही डब्ल्यूपीएल की भी डिफेंडिंग चैंपियन है।

आर्यमन बिड़ला चेयरमैन और सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन
नई मालिकाना संरचना के तहत आदित्य बिड़ला ग्रुप के डायरेक्टर आर्यमन विक्रम बिड़ला चेयरमैन के तौर पर काम करेंगे। द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी फ्रेंचाइजी के वाइस चेयरमैन होंगे। इस कंसोर्टियम में शामिल अन्य लोगों में बोल्ट वेंचर्स के संस्थापक डेविड ब्लिट्जर और BXPE के सीईओ वायरल पटेल शामिल हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह अधिग्रहण सामान्य समापन शर्तों के अधीन है, जिसमें बीसीसीआई, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य अधिकारियों से मंजूरी शामिल है।

आरसीबी को खरीदने में ये कंपनियां शामिल थीं
जब Diageo Plc ने पहली बार आरसीबी को बेचने की प्रक्रिया शुरू की थी, तब सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के आदर पूनावाला, मणिपाल हॉस्पिटल्स के रंजन पाई, प्राइवेट इक्विटी फर्म EQT, TPG और Temasek के साथ ही मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के मालिक ग्लेजर परिवार उन अन्य इच्छुक बोलीदाताओं में शामिल थे। 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी। तब यूनाइटेड स्पिरिट्स ने बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी को $111.6 मिलियन डॉलर की बोली लगाकर खरीदा था। 2023 में आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग की टीम को खरीदने के लिए 901 करोड़ रुपये दिए थे।

आईपीएल 2025 की चैंपियन है आरसीबी, देखें सीजन वाइज टीम का प्रदर्शन

Leave a Reply