मास्टरस्ट्रोक या उलटा पड़ जाएगा दांव…चुनाव से पहले क्यों ममता ने अचानक दिया 23 पदों से इस्तीफा?!


West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 23 पदों से इस्तीफा दे दिया है, जो राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि इसे ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ विवाद से जोड़कर नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे एक सोची-समझी चुनावी रणनीति माना जा रहा है. कई समितियों और बोर्डों के प्रमुख पद छोड़कर उन्होंने साफ संकेत दिया है कि अब उनका पूरा फोकस सिर्फ विधानसभा चुनाव पर है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह कदम न केवल प्रशासनिक बोझ कम करने के लिए है, बल्कि संभावित हितों के टकराव और विपक्ष के आरोपों को पहले ही निष्प्रभावी करने की कोशिश भी है. ऐसे समय में जब चुनावी मुकाबला कड़ा है, यह निर्णय राजनीतिक तौर पर संदेश देने वाला माना जा रहा है कि सरकार से ज्यादा अब प्राथमिकता चुनावी मैदान को दी जा रही है.

ममता ने क्यों दिया इस्तीफा?

24 मार्च को गृह मंत्रालय के आधिकारिक बयान के मुताबिक, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद को छोड़कर बाकी पदों से इस्तीफा दे दिया है. इस फैसले को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है. इन अतिरिक्त जिम्मेदारियों से इस्तीफा देकर वह चाहती हैं कि पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया और एडमिनिस्ट्रेटिव न्यूट्रेलिटी को सुनिश्चित किया जाए. अधिकारियों से कहा गया है कि वह ममता बनर्जी के इस्तीफे मंजूर करने की प्रक्रिया शुरू कर बाकी जरूरी बदलाव करें. जिन पदों पर ममता थीं, उनमें हेड ऑफ स्टेट हेल्थ मिशन, चेयरपर्सन ऑफ स्टेट लैंड यूज बोर्ड, उर्दू अकादमी, स्टेट बोर्ड ऑफ वाइल्डलाइफ शामिल है.

सभी डिपार्टमेंट्स को जारी किए निर्देश

राज्य सरकार ने इस फैसले पर तुरंत एक्शन लेने को कहा है. ऑर्डर में कहा गया है कि जो उनके इस्तीफे में जो रोल साफ नहीं लिखा है, उसको उस हिसाब से देखा जाए. यह साफ दर्शाता है कि चुनावी प्रक्रिया से उनकी प्रशासनिक जिम्मेदारियां अलग की जा रही है.

भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव?

ममता बनर्जी साउथ कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी. इस सीट की सियासी अहमियत बहुत ज्यादा है और ममता का पहले भी इस पर दबदबा रहा है. इस चुनाव में उनका मुकाबला बीजेपी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा. इस मुकाबले पर सभी की नजर रहेगी.

23 पदों से इस्तीफे का क्या मतलब है?

अब समझिए कि आखिर ममता के 23 पदों से इस्तीफा देने का मतलब क्या है. दरअसल चुनावों से थोड़े वक्त पहले ही कई पदों से इस्तीफा देकर ममता बनर्जी ने सख्त सियासी संदेश दिया है. यह वोटर्स के सामने न सिर्फ एक पारदर्शी और निष्पक्ष छवि पेश की कोशिश है, जबकि आने वाली चुनावी लड़ाई पर पूरी तरह से ध्यान देने के लिए किया गया है. साथ ही, सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ भवानीपुर का मुकाबला चुनाव की मुख्य बातों में से एक होने की उम्मीद है, जो पूरे राज्य और उससे बाहर भी लोगों का ध्यान खींचेगा. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं. ममता बनर्जी का 23 पदों से इस्तीफा देना चुनावों से पहले एक अहम घटनाक्रम है.

चुनावों की तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनावों का ऐलान कर चुका है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। राज्य में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. पहले फेज की वोटिंग 23 अप्रैल 2026 को होगी, जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को. वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद नतीजे 4 मई को जारी होंगे.

Leave a Reply