
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सियासी तकरार छिड़ी है, पक्ष विपक्ष एक दूसरे के ऊपर तंज कस रहे हैं, इसी बीच भाजपा ने अपनी नई लिस्ट में आरजी कर पीड़िता की मां को टिकट दिया है, तीसरी लिस्ट में भाजपा ने 19 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. पार्टी ने उत्तर 24 परगना जिले की अहम मानी जाने वाली पानीहाटी सीट से आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया है.
आरजी कर पीड़िता की ने थी टिकट की मांग
बीते दिन आरजी कर पीड़िता की मां ने टिकट मांगा था, उस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि पहले भाजपा मुझे बहुत पहले BJP से ऑफर मिला था, लेकिन मैं दिमागी तौर पर तैयार नहीं थी. मैंने अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने और इस राज्य की सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है CPI(M) मेरी बेटी की मौत का इस्तेमाल राजनीतिक फायदा उठाने के लिए चुपचाप TMC की मदद कर रही है.
भाजपा ने चला बड़ा दांव
भाजपा की तीसरी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई. इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम रत्ना देबनाथ का था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आरजी कर अस्पताल की उस ट्रेनी डॉक्टर की मां हैं, जिनकी हत्या और दुष्कर्म के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इस घटना से पूरे देश की सड़कों पर लोग प्रदर्शन कर रहे थे. इतना ही नहीं ममता के इस्तीफे की भी मांग हो रही थी. आरजी कर पीड़िता की मां को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने बड़ा भावनात्मक और राजनीतिक दांव चला है.
न्याय की लड़ाई का है मंच
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रत्ना देबनाथ ने चुनाव लड़ने के फैसले पर कहा कि यह उनके लिए न्याय की लड़ाई का मंच है. उन्होंने ये भी कहा कि बेटी के इंसाफ के लिए उन्होंने हर जगह दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें कहीं भी संतोषजनक परिणाम नहीं मिला. लेकिन अब राजनीति के जरिए वो महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाना चाहती हैं. तीसरी लिस्ट में उनके अलावा पार्टी ने कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस, सिंगूर से डॉ. अरूप कुमार दास, मेदिनीपुर से डॉ. शंकर गुच्छैत और कटवा से कृष्णा घोष सहित कई लोगों को भी टिकट दिया है.



