6 6 6 6 4 4 4…IPL 2026 से पहले विराट कोहली का दिखा रौद्र रूप 250 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन, टूटने से बचा विश्व रिकॉर्ड

Virat Kohli RCB IPL 2026

Virat Kohli: आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले आरसीबी (RCB) की टीम को नया मालिक मिल गया है. वहीं पिछले साल आईपीएल जीतने वाली आरसीबी की टीम को इस साल भी ख़िताब डिफेंड करने का प्रेशर है, लेकिन टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी विराट कोहली, आईपीएल 2026 से पहले शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2026 में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने विस्फोटक पारी खेली है. विराट कोहली ने इस दौरान लगभग 250 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

Virat Kohli का मैच से पहले दिखा रौद्र रूप

आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने आरसीबी के लिए एक अभ्यास मैच के दौरान उन्होंने अपना आक्रामक रूप दिखाया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। विराट कोहली ने इस दौरान मात्र 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेलकर विरोधी टीम को खुली चुनौती दी है. अगर आईपीएल 2026 में एक बार फिर आरसीबी को ख़िताब जीतना है, तो विराट कोहली के बल्ले से रन निकलना बेहद जरूरी है.

विराट कोहली ने आरसीबी के लिए पिछले 3 सीजन में लगातार 600 से अधिक रन बनाए हैं. पिछले सीजन में उन्होंने 8 अर्धशतक भी जड़े थे. उन्होंने आईपीएल के इतिहास में केवल आरसीबी की तरफ से ही मैच खेले हैं. अब तक वो टूर्नामेंट में 268 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 39.54 की औसत से 8661 रन बनाए हैं.

रजत पाटीदार हैं टीम के कप्तान

आईपीएल 2025 से पहले विराट कोहली ही आरसीबी के कप्तान थे, लेकिन उन्होंने कप्तानी छोड़ी और फ्रेंचाइजी 13 फरवरी 2025 को रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान बनाया था. इसी सीजन रजत पाटीदार ने पहले ही सीजन में आरसीबी के 18 सालों के सूखे को खत्म करते हुए पहला आईपीएल ख़िताब जीता दिया.

अब एक बार फिर रजत पाटीदार के कंधे पर आरसीबी को आईपीएल 2026 का ख़िताब जीताने का जिम्मा होगा. रजत पाटीदार के पास आईपीएल 2026 जीताने के लिए विराट कोहली का साथ होगा.

Leave a Reply