IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल आया सामने, देखें कब और कहां होंगे आईपीएल के बाकि के 50 मैच

IPL 2026 Complete Schedule

IPL 2026 Complete Schedule: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, इस टूर्नामेंट का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) की टीम के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए पहले फेज में सिर्फ 20 मैचों के लिए शेड्यूल का ऐलान हुआ था. अब बीसीसीआई (BCCI) ने दूसरे फेज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दूसरे फेज के लिए 50 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया गया है.

बीसीसीआई ने जो शेड्यूल का ऐलान किया है, इस दौरान इन 50 मैचों को आयोजन 13 अप्रैल से लेकर 24 मई तक होंगे. इसके लिए 12 स्टेडियम का चुनाव किया गया है. दूसरे चरण के मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे.

दूसरे फेज में IPL 2026 के 8 दिन होंगे डबल हेडर मैच

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के दूसरे फेज में जिस शेड्यूल का ऐलान हुआ है, इस दौरान 8 दिन ऐसे होंगे जब डबल हेडर मैच खेले जाएंगे. इन 8 दिनों में फैंस को 1 दिन में 2 मैच के लिए तैयार रहना होगा. डबल हेडर वाले दिन का पहला मुकाबला दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा तो वहीं दूसरा मुकाबला शाम में 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीम इस बार 2 होम ग्राउंड पर खेलने वाली है. पंजाब किंग्स की टीम अपने होम मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला के मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी. वहीं आरसीबी की टीम भी 2 होम ग्राउंड में खेलने उतरेगी. टीम 3 मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी में खेलेगी तो वहीं 2 मैच रायपुर में खेलेगी.

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

दूसरे फेज के लिए IPL 2026 का शेड्यूल

Leave a Reply