
Google Gemini Viral Video: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस धीरे-धीरे हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बनता जा रहा है. हम रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एआई का सहारा ले रहे हैं. किसी कंटेंट की भाषा चेंज करनी हो या किसी प्रोडक्ट को यूज करने से पहले उसके बारे में जानना हो. एआई इसमें हमारी काफी मदद कर रहा है. हर व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से इसका लाभ उठा रहा है. इसी बीच कुछ लोग एआई की समझ को लेकर उसे बार-बार टेस्ट करने लगते हैं. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने ‘गूगल जैमिनी’ से ऐसे सवाल पूछे गए कि एआई खुद ही अपने ही सवालों में फंसता नजर आया. चलिए जानते हैं इस शख्स ने कैसे एआई का माथा घुमा दिया.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ‘गूगल जैमिनी’ से एक प्रोडक्ट को यूज करने के बारे में पूछ रहा है. दरअसल, शख्स के हाथ में एक प्रोडक्ट नजर आता है जो पीछे से देखने में किसी सॉफ्ट ड्रिंक की कैन की तरह लगता है. इस दौरान शख्स एआई को प्रोडक्ट का एक हिस्सा दिखाता है और प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट पूछता है. जब एआई एक्सपायरी डेट बताता है तब शख्स पूछता है कि क्या मैं इसे पी सकता हूं? एआई भी शख्स की ‘हां’ में ‘हां’ मिला देता है और यहीं एआई फंस जाता है. जानें क्यों फंसा एआई?
कैन दिखने वाला निकला ‘लाल हिट’
दरअसल, जैसे ही एआई ने उस प्रोडक्ट को पीने की अनुमति दी, तभी शख्स के हाथ में दिखता है कि वो कोई ड्रिंक नहीं, बल्कि कॉकरोच मारने वाला ‘लाल हिट'(Lal HIT) है. जैसे ही एआई कैमरे के आगे शख्स लाल हिट पीने की एक्टिंग करता है, एआई भी घबराता नजर आता है और ऐसा करने से मना करता है. शख्स नाटक करता है कि एआई के कहने पर उसने हिट पी लिया है और अब उसे दिक्कत हो रही है. इस दौरान एआई माफी मांगता नजर आता है और अपनी सफाई मैं कहता है कि मैं प्रोडक्ट को सही से पहचान नहीं पाया. इसके बाद वो एआई शख्स को सलाह देता है और फिर फंस जाता है. जानें एआई ने क्या सलाह दी?
क्या मैं आपके लिए एम्बुलेंस बुलाऊं?
पहले एआई शख्स को तुरंत डॉक्टर के पास जाने के लिए कहता है और फिर पूछता है कि क्या मैं आपके लिए एम्बुलेंस बुला सकता हूं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इतना सुनते ही शख्स चौंक जाता है और पूछता है कि क्या आप एम्बुलेंस बुला सकते हो? एआई फिर अपनी बात से मुकर जाता है और कहता है कि मैं एम्बुलेंस नहीं बुला सकता, लेकिन एम्बुलेंस प्रोवाइडर का नंबर दे सकता हूं. इसके बाद शख्स भड़क जाता है और बार-बार गलत बोलने पर गुस्सा होता नजर आ रहा है. इस दौरान एआई कहता है, “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, मुझे माफ कर दो”. AI से माफी मंगवाने और उसकी समझ को एक्सपोज करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है.
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो इंस्टाग्राम पर @theitbrew नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया. खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 7 लाख से ज्यादा व्यूज और 23 हजार से ज्यादा लाइक हो चुके हैं. इसके अलावा यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
क्या बोले यूजर्स?
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “एआई खतरे में है भाई रहने दे.” दूसरे यूजर ने लिखा, “वो अलग ही लेवल का बंदा था.” एक अन्य यूजर का कहना है कि गलत बंदे को AI मिल गया.




