इंदौर अग्निकांड में चार्जर बन गया 8 मौतों की वजह? उस रात 3 गुना ज्यादा करंट खींच रहा था कार चार्जर!


इंदौर : 18 मार्च को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर हर दिन अलग-अलग थ्योरी सामने आ रही है. इस भीषण अग्नि दुर्घटना में एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसमें से परिवार के कई सदस्य बिहार से भी आए थे. घटना के दिन से ही दावा किया जा रहा था कि घर के नीच खड़ी इलेक्ट्रिक कार में पहले आग लगी थी, जिसके बाद ये आग घर तक पहुंची और घर में रखे सिलेंडर व एसी कंप्रेसर ब्लास्ट हो गए. वहीं, अब विद्युत विभाग की जांच रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उस रात घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार का चार्जर 3 गुना ज्यादा करंट खींच रहा था, जो किसी बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा है.

रात 11 बजे से रात 3 बजे के बीच क्या हुआ?
पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी के डीई डीके तिवारी ने कहा, ” हमारे द्वारा एक विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की गई है. यह रिपोर्ट मकान में लगे स्मार्ट मीटर के आधार पर बनाई गई है, जिसमें यह बात सामने आई कि जिस रात घटना हुई, उस रात 11:00 से सुबह 3:00 बजे के बीच स्मार्ट मीटर पर काफी ज्यादा लोड था. इसका पहला कारण तो यह है कि घर में एसी चल रहे होंगे, लेकिन अत्यधिक लोड कार चार्जर की वजह से भी हो सकता है. जब हमने इस बात की पुष्टि के लिए मीटर का लोड निकाला तो यह स्पष्ट हुआ कि जिस फेस से ईवी कार को चार्ज किया जा रहा था, वहां काफी ज्यादा लोड था. कार का चार्जर अपनी लिमिट से तीन गुना ज्यादा करंट खींच रहा था.”

31 एम्पियर करंट खींच रहा था कार चार्जर
पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी के डीई डीके तिवारी ने आगे कहा, ” उस रात जब इलेक्ट्रॉनिक कार को चार्ज किया जा रहा था, उस समय मीटर लोड बहुत ज्यादा बढ़ गया था. स्मार्ट मीटर की रीडिंग में भी यही प्रमाण सामने आ रहे हैं. साथ ही जांच में यह भी सामने आया कि जिस चार्जर से कार को चार्ज किया जा रहा था, वह 31 एम्पियर (Ampere) करंट ले रहा था, जो तीन गुना अधिक है. इससे यह संभावना जताई जा सकती है कि जिस रफ्तार से गाड़ी को चार्ज किया जा रहा था, वो असामान्य था. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि संभवत: ईवी कार का चार्जर खराब था या फिर बैटरी खराब हो चुकी थी और यही हादसे का प्रमुख कारण भी हो सकता है.”

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने भी दी कार में पहले आग लगने की थ्योरी
इंदौर पुलिस ने भी अपनी रिपोर्ट में ईवी कार के कारण घटना होने की प्रारंभिक तौर पर पुष्टि की थी. हालांकि, पुलिस अब भी अंतिम निष्कर्ष से पहले घटनाक्रम के हर पहलू की बारीकी से जांच कर ही है. जांच के दौरान एक बार फिर पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. इस दौरान इंदौर नगर निगम के भवन अधिकारी को भी बुलाया गया. भवन अधिकारी विकास राठौर द्वारा जब पूरी इमारत का निरीक्षण किया गया और पुलिस को रिपोर्ट सौंपी गई तो उसमें इस बात की जानकारी दी गई कि यह घर अब रहने लायक नहीं रहा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। क्योंकि सिलेंडर या कंप्रेसर के धमाकों और भीषण आग से दीवारें व छत पूरी तरीके से जर्जर हो चुकी हैं.

एक साथ उठीं 8 लोगों की अर्थी, हर किसी की आंखें नम, अंतिम संस्कार में रो पड़े लोग
इस अग्निकांड की जांच को लेकर एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा, ” फॉरेंसिक रिपोर्ट, विद्युत वितरण कंपनी की रिपोर्ट और अन्य जांचों के आधार पर पता चलेगा कि आग असल में किन कारणों से लगी थी. जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा.”

Leave a Reply