
Gold Silver Rate Toady: पूरे देश में सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच खरीदारों के लिए एक बुरी खबर है. आज छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है. दोनों धातुओं के दाम काफी बढ़ गए हैं. रविवार 29 मार्च 2026 को राज्य के प्रमुख शहरों बिलासपुर और रायपुर में सोने और चांदी की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. यदि आप सर्राफा बाजार में जारी इस उतार-चढ़ाव के बीच सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप यहां ताजा रेट देख सकते हैं.
सोने और चांदी के लेटेस्ट दाम
29 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ में बुलियन बाजार खुलने के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है. इन दोनों के नए दाम आज सुबह लागू कर दिए गए हैं. यदि आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप अपने खरीदारी को आसान बनाने के लिए यहां ताजा कीमतें देख सकते हैं.
सोने की कीमतों में तेजी
रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,43,060 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,36,250 है. इस बीच रविवार यानि आज सोना फिर से महंगा हो गया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। Bankbazaar.com के अनुसार आज 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,625 प्रति ग्राम है, जबकि 28 मार्च को यह ₹13,315 था.
ताजा 22 कैरेट सोने का रेट
आज 8 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,09,000 है, जबकि कल यह ₹1,06,520 थी. इसी तरह आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,36,250 है, जबकि कल यह ₹1,33,150 थी.
24-कैरेट सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने के रेट की बात करें को आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,306 है, जबकि कल इसकी कीमत ₹13,981 थी. 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,14,448 है, जबकि कल इसकी कीमत ₹1,11,848 थी. इसी तरह 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,43,060 है, जबकि कल इसकी कीमत ₹1,39,810 थी.
आज चांदी हुई महंगी
चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमत में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है. BankBazaar के अनुसार, आज एक ग्राम चांदी की कीमत ₹250 है, जबकि कल यह ₹245 थी.
1 किलो चांदी का दाम
दूसरी ओर यदि आप आज 1 किलोग्राम चांदी खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत ₹2,50,000 है, जबकि कल यह ₹2,45,000 थी. इसका मतलब यह है कि जो लोग आज खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सोच-समझकर ही ऐसा करना चाहिए.


