MS Dhoni की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या आज पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेंगे माही?

MS Dhoni CSK Playing XI

MS Dhoni injury Update: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का मुकाबला खेला जाना है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम के लिए ये मैच काफी महत्वपूर्ण है, सीएसके की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है, वहीं पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम 1 जीत के साथ 5वें नंबर पर है. ऐसे में 10वें नंबर की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आज का मैच हर हाल में जीतना होगा.

सीएसके के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और डेवाल्ड ब्रेविस चोटिल हैं, जिसकी वजह से सीएसके की बल्लेबाजी बेहद कमजोर नजर आ रही है. अब सवाल ये है कि क्या आज महेंद्र सिंह धोनी आज खेलने वाले हैं या नही?

प्रैक्टिस सेशन के दौरान अभ्यास करते दिखे MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) काफ स्ट्रेन की वजह से शुरुआती मैचों से बाहर हो गए थे, लेकिन आज पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी को अभ्यास करते देखा गया. महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया, ऐसे में सवाल ये है कि क्या आज महेंद्र सिंह धोनी, सीएसके के लिए खेलने वाले हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें काफ स्ट्रेन की समस्या थी, जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शुरुआती जानकारी में यह भी कहा गया था कि वे कुछ समय तक टीम से बाहर रह सकते हैं. अभी तक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने को लेकर कोई अपडेट नही आया है.

ऐसा लगता है की टीम मैनेजमेंट किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता, खासकर जब टूर्नामेंट अभी शुरुआती दौर में है. चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा एक्स पर शेयर किये गए वीडियो में धोनी साथी खिलाड़ियों को नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए देखते नजर आये और साथ ही खिलाड़ियों को समझाते हुए भी दिखे ऐसे में वो आज का मुकाबला खेले या नहीं लेकिन वो डगआउट में बैठकर जरूर मोर्चा संभाल सकते हैं. वैसे उनकी मौजूदगी ही टीम के लिए बड़ा मनोबल मानी जाती है.

पहले मैच में बुरी तरह से हारी थी चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पहले मैच में शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा था, सीएसके के लिए सरफराज खान ने 17 और कार्तिक शर्मा ने 18 एवं जेमी ओवरटन ने 43 रनों की पारी खेली थी, इसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवरों में सिर्फ 127 रन ही बना सकी थी.

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की बदौलत 12.1 ओवरों में ही अपने नाम कर लिया.

Leave a Reply