बहरीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी पर रविवार को बड़ा हमला हुआ, जिससे वहां के स्टोरेज टैंक में भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रिफाइनरी से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है।
ईरानी सरकारी मीडिया द्वारा जारी एक फुटेज में हमले का लाइव मंजर कैद हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि आसमान से एक वस्तु बेहद तेज रफ्तार में नीचे आती है और सीधे रिफाइनरी के स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर से टकराती है। टक्कर के चंद सेकंड के भीतर ही वहां एक विशाल आग का गोला बन गया।
आरटी न्यूज द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में रिफाइनरी के ऊपर काले धुएं की मोटी चादर बिछी नजर आ रही है, जो हमले की भयावहता को बयां कर रही है। हालांकि, इन वीडियो की सत्यता की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
Another Iranian strike HITS Bahrain’s BAPCO refinery — fires rip through oil storage
Entire sections seen burning out of control— RT (@RT_com)
बैपको एनर्जीज ने कहा, हमले में कोई हताहत नहीं
बापको एनर्जीज ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उसके एक स्टोरेज टैंक में आग लगी थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कंपनी ने इस घटना के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।
कंपनी के मुताबिक, आपातकालीन सुरक्षा टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल हमले से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरी घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।





