
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान में हमले तेज करने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो वे मंगलवार को ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेंगे।
ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने अमेरिका के अगले टारगेट के बारे में बताया और साथ ही यह भी बताया कि अमेरिका अगले दो दिन में ईरान के किन-किन ठिकानों को निशाना बनाएगा।
ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा – सब कुछ एक ही दिन होगा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा।’ ट्रंप ने आगे लिखा, ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलो, वरना तुम नरक में रहोगे, बस देखते जाओ! ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अल्लाह का शुक्र है।’
ट्रंप ने रविवार सुबह गाली-गलौज से भरी पोस्ट में अपनी पिछली धमकियों को और आगे बढ़ाते हुए ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमला करने का वादा किया।
अमेरिका ने ईरान में घुसकर बचाया अपना पायलट
अमेरिकी सेना एक दिन पहले ही अपने पायलट को ईरान में घुसकर बचाकर वापस लाई थी। इस पायलट का विमान कुछ दिन पहले ईरान के मार गिराए जाने के बाद दुश्मन की सीमा के पीछे जा गिरा था।
अमेरिका की धमकी के बाद ईरान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन तेहरान ने अपने पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में आर्थिक और बुनियादी ढांचे के ठिकानों पर हमले किए हैं।
अमेरिकी पायलट को बचाने का यह अभियान शुक्रवार को F-15E स्ट्राइक ईगल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चलाए गए खोज और बचाव अभियान का हिस्सा था। ट्रंप ने बताया कि वह सैनिक घायल था, लेकिन उसकी हालत स्थिर है।





