Navjot Kaur Sidhu का एक और बड़ा सियासी धमाका! कर दिया यह बड़ा ऐलान!


कांग्रेस से निकाले जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की चल रही चर्चाओं के बीच डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक बड़ा सियासी कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट सांझा कर अपनी नई राजनीतिक पार्टी भा.र.पा. ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ के गठन का ऐलान कर दिया है।

अपने बयान में नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व के कामकाज का गहराई से मूल्यांकन करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक नया विकल्प तैयार करने की दिशा में काम किया है। उनका उद्देश्य देश और जनता की सेवा करना और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है। उन्होंने अपने संदेश में आध्यात्मिक सोच और ‘सत्य व प्रेम’ के मार्ग पर चलने की बात कही है।

पंजाब के बारे में बात करते हुए उन्होंने विशेष रूप से कहा कि उनकी पार्टी राज्य को उसकी ‘पुरानी पहचान’ दिलाने के लिए काम करेगी, जहां प्यार, सांझी संस्कृति, न्याय और आजादी की भावना हो। उन्होंने ‘जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा’ सरकार देने की बात भी दोहराई।

गौरतलब है कि साल 2026 की शुरुआत में कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद लगातार यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन नई पार्टी के ऐलान के साथ इन सभी चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है। उन्होंने कहा कि अब वह समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर हर राज्य में न्याय, शांति और सेवा के लक्ष्य के साथ काम करेंगी।

Leave a Reply