कोर्ट में माफी मांग बोले बादशाह- अब ‘टटीरी’ जैसा गाना नहीं बनाऊंगा, 50 बच्चियों को पढ़ाऊंगा!


Badshah Tateeree Song Controversy: बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगर बादशाह के लेटेस्ट गाने ‘टटीरी’ के लिरिक्स को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद गाने को यूट्यूब से भी हटा दिया गया था. इसके बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर आकर माफी मांगी थी. अब रैपर बादशाह के वकील अक्षय दहिया ने बताया कि मंगलवार, 7 अप्रैल को रैपर ने आयोग के सामने भी लिखित माफी मांगी.

रैपर ने सौंपा आयोग को माफीनामा
वकील अक्षय दहिया ने बताया कि बादशाह की तरफ से आयोग को माफीनामा सौंपा गया है. बादशाह 50 बच्चियों की शिक्षा को स्पॉन्सर करेंगे और उनके लिए फंड जुटाने में भी मदद करेंगे. भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं दोहराई जाएगी. टटीरी गाने पर हुए विवाद को लेकर वह महिला आयोग पहुंचे थे. वकील अक्षय दहिया ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि आज हमारे क्लाइंट बादशाह को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस देकर बुलाया था, जिसके बाद वह यहां पहुंचे हैं. उन्होंने यहां आकर माफी मांगी है और कहा है कि आगे से ऐसा कोई भी विवादित गाना नहीं गाएंगे, जो महिलाओं को ठेस पहुंचाता हो. साथ ही हम लोग पहले से ही सशक्तिकरण के लिए कार्य करते हैं और अब हम एक ऐसा गाना बनाएंगे, जो सशक्तिकरण पर आधारित होगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस तरह उन्होंने माफी मांगी.

गाने के लिरिक्स को लेकर विवादों में फंसे थे रैपर
बता दें कि ‘टटीरी’ गाने में अमर्यादित लिरिक्स के कारण रैपर बादशाह विवादों में फंसे हुए हैं. उन पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज है. पानीपत निवासी ‘नारी तू नारायणी’ संगठन की अध्यक्ष सविता आर्य ने उनके खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दी थी, जिसके बाद आयोग ने पंचकूला और जींद में बादशाह के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. साथ ही 13 मार्च को पानीपत जिला सचिवालय में होने वाली जनसुनवाई में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वह अपने कार्यक्रम में फंसे होने की वजह से राज्य महिला आयोग नहीं पहुंच पाए. इसके बाद अब उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर बुलाया गया था, जहां आज वह पहुंचे हैं.

Leave a Reply