‘तू गधे पर बैठने लायक है…’ आखिर क्यों समय रैना पर इतने भड़के मुकेश खन्ना?!


Mukesh Khanna Samay Raina Controversy: 80-90s में ‘महाभारत’ और ‘शक्तिमान’ जैसे टीवी शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना और कॉमेडियन समय रैना के बीच विवाद अब काफी बढ़ गया है. दोनों ने एक-दूसरे पर तीखी बातें कही हैं. हाल ही में समय रैना ने अपने शो ‘Still Alive’ में मुकेश खन्ना को लेकर कुछ कमेंट किए थे, जिसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

हाल ही में मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे समय रैना पर जमकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने एक एडिटेड फोटो शेयर की, जिसमें समय को गधे पर बैठा दिखाया गया. फोटो पर लिखा है, ‘समय रैना तू सिर्फ गधे पर बैठने के लायक है वो भी मुंह काला करके’. इस पोस्ट के साथ उन्होंने काफी सख्त शब्दों में अपनी नाराजगी भी जाहिर करते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा, जिसने लोगों को हैरान कर दिया.

मुकेश खन्ना का समय रैना पर तीखा वार
पोस्ट के कैप्शन में मुकेश खन्ना ने लिखा, ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है. उसे लाख शीशियों में रखो, बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी’. आगे उन्होंने कहा, ‘समय रैना की भी एक दुम है. कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है’. उन्होंने समय को ‘रोस्टेड क्रिएचर’ बताते हुए कहा कि वो गंदगी में पका हुआ है और कभी नहीं सुधरेगा. इतना ही नहीं, मुकेश खन्ना यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे लिखा, ‘पूरे देश ने लताड़ा, मारा. फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने’.

सोशल मीडिया पर बढ़ा दोनों का विवाद
उन्होंने यहां तक कह दिया कि समय रैना का मुंह काला करके उसे गधे पर बैठाकर शहर-शहर घुमाना चाहिए. उनके इस बयान ने विवाद को और ज्यादा बढ़ा दिया है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. दरअसल, ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब समय रैना ने अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस समय कई ‘इरिलिवेंट लोग’ सिर्फ लाइमलाइट पाने के लिए सामने आए थे.

शो के बयान से मचा बड़ा बवाल
इसी दौरान उन्होंने मुकेश खन्ना का भी नाम लिया और कहा, ‘शक्तिमान आ गया था यार, शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे’. समय रैना ने आगे कहा कि जब ‘शक्तिमान’ टीवी पर आता था, तो कई बच्चे उसे कॉपी करने की कोशिश में बिल्डिंग से कूद जाते थे. उन्होंने सवाल उठाया, ‘तूने बच्चे मारे हैं, तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है’. उनके इस बयान ने मुकेश खन्ना को काफी नाराज कर दिया और उन्होंने उसी का जवाब अपने पोस्ट में दिया. अब ये पूरा विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है.

फैंस के बीच बंटी राय और बहस
कुछ लोग मुकेश खन्ना का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ समय रैना के साथ खड़े हैं. दोनों ही अपने-अपने तरीके से बात रख रहे हैं. आने वाले समय में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये मामला यहीं शांत होता है या आगे और बढ़ता है. फिलहाल, दोनों के फैंस इस बहस में जमकर हिस्सा ले रहे हैं. फिलहाल समय रैन अपने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. हाल ही में इस शो के कई वीडियो क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनको खूब पसंद किया गया था.

Leave a Reply