Gold Price: सीजफायर पर सहमत‍ि… फ‍िर भी सोने-चांदी में ग‍िरावट का दौर; क्‍या है कारण?!


Gold and Silver Price Comex: इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमत गुरुवार को नीचे आ गईं. COMEX पर सोने और चांदी में 3 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है. इस ग‍िरावट का कारण अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बनी सहमति पर बढ़ती अन‍िश्‍च‍ितता है. निवेशक इस बात को लेकर सतर्क हो गए हैं क‍ि क्या दोनों देशों के बीच सीजफायर की शर्त को न‍िभाया जाएगा या नहीं. दूसरी तरफ इजरायल की तरफ से बयान आया है क‍ि सीजफायर का मतलब युद्ध खत्‍म होना नहीं है.

एक द‍िन पहले बुधवार को अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान क‍िया गया था. इसके बाद सोना और चांदी, दोनों की ही कीमत में उछाल आया था. कॉमेक्‍स (COMEX) गोल्ड 3 से 4 प्रतिशत चढ़कर 4800 से 4880 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर पहुंच गया था. दूसरी तरफ चांदी में भी 6 से 8 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी, जो क‍ि 77 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई थी. लेकिन अब सीजफायर को लेकर अन‍िश्‍च‍ितता के बीच तेजी फीकी पड़ गई और कीमत नीचे आ रही हैं.

क्यों आई गिरावट?
जानकारों का कहना है क‍ि म‍िड‍िल ईस्‍ट में लड़ाई अभी पूरी तरह थमी नहीं है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भी भी जहाजों का आवागमन शुरू नहीं हुआ है और सीजफायर उल्लंघन की खबरें आ रही हैं. 10 अप्रैल को पाक‍िस्‍तान के इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत को लेकर भी असमंजस बना हुआ है. इससे सेफ हेवन की ड‍िमांड कम हुई है और सोने-चांदी में ब‍िकवाली हावी है.

सीजफायर को लेकर अन‍िश्‍च‍ितता
मजबूत डॉलर और ब्याज दर से जुड़ी उम्मीद ने भी कीमत पर दबाव बनाने का काम क‍िया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कल वॉल स्ट्रीट पर रैली के बावजूद आज एश‍ियाई मार्केट में सतर्कता देखी जा रही है. MCX पर भी गोल्‍ड और स‍िल्‍वर के दाम में ग‍िरावट की संभावना है. जानकारों का कहना है क‍ि फिलहाल बाजार अन‍िश्‍च‍ितता के दौर से गुजर रहा है. अगर सीजफायर पर दोनों पक्ष ट‍िके रहे तो सोने-चांदी की कीमत में फ‍िर से तेजी आ सकती है. लेकिन इसको लेक‍र क‍िसी तरह का उल्लंघन हुआ तो कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Leave a Reply