
Banka News: बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां नया टोला हसनपुर की रहने वाली 19 वर्षीय लाडो खातून ने प्रेमी की बेवफाई और सामाजिक अपमान से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली. महज 10 महीने पहले शुरू हुआ वैवाहिक सफर इस खौफनाक मोड़ पर खत्म होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. लाडो खातून की शादी जुलाई 2025 में बौंसी निवासी मोहम्मद हासिब के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी. शुरुआती चार महीने तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन शादी के पांचवें महीने में लाडो का दिल पड़ोस के युवक गुफरान पर आ गया. दोनों के बीच चोरी-छिपे प्रेम प्रसंग शुरू हो गया, जिसकी भनक पति को नहीं थी.
घटना के 10 दिन पहले लाडो अपने पति हासिब के साथ मायके आई थी. बुधवार को जब हासिब बाजार गया था, तभी मौका पाकर प्रेमी गुफरान लाडो से मिलने घर पहुंच गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अचानक हासिब घर लौटा और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. जब हासिब ने विरोध किया, तो गुफरान ने अपने साथियों को बुलाकर हासिब की बेरहमी से पिटाई कर दी.
‘मैं नहीं करूंगा शादी’
मामला शांत कराने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई. देर शाम तक चली पंचायत में जब गुफरान के सामने लाडो को अपनाने या उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा गया, तो उसने सबके सामने साफ इनकार कर दिया. प्रेमी के इस धोखे और पति द्वारा ठुकराए जाने की आशंका ने लाडो को मानसिक रूप से तोड़ दिया.
इलाज के दौरान तोड़ा दम
पंचायत से मिली जिलत और भविष्य के अंधेरे से डरी लाडो ने देर रात जहरीली दवा खा ली. परिजन उसे तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले गए, लेकिन गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी गुफरान व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

