ट्रेन में युवक ने लड़की के सामने की घिनौनी हरकत, बैग को पैर पर रखकर लगा हाथ…, बुरी तरह भड़के लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो एक युवक ट्रेन में घिनौनी हरकत कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन की स्लीपर बोगी के अंदर साइड लोअर बर्थ पर एक लड़की के सामने युवक अलथी-पलथी मारकर बैठा है. वह सामने बैठी लड़की को देखकर अपने बैग को अपनी पैर पर रखकर अश्लील और घिनौनी हरकतें करना शुरू कर देता है.

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं. लोग उससे पूछ रहे है कि क्या उसके घर में मां-बहन नहीं है?, क्या अगर उसके घर की बहन-बेटियों के साथ कोई ऐसी हरकत करें, को वो सह लेगा?

घिनौनी हरकत का लड़की ने बनाया वीडियो

ट्रेन की स्लीपर बोगी के अंदर साइड लोअर बर्थ पर एक लड़की के सामने युवक अलथी-पलथी मारकर बैठा है. वह सामने बैठी लड़की को देखकर अपने बैग को अपनी पैर पर रखकर अश्लील और घिनौनी हरकतें करना शुरू कर देता है. उसे देखकर लड़की भी असहज महसूस करने लगती है. ऐसे में वह उसकी वीडियो बना लेती है.

वीडियो में लड़की का कह रही है कि युवक को लगा कि कोई नोटिस नहीं करेगा. लेकिन मैंने यह पक्का किया कि हर कोई इस आदमी को देखें. पोस्ट पर कमेंट करने वाले यूजर्स इस व्यक्ति को मानसिक रूप से बीमार और समाज के लिए खतरा बता रहे हैं.

लोग कर रहे हैं युवक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग

वहीं कई यूजर्स मांग कर रहे हैं कि ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. ताकि ऐसी सोच वाले और लोग न पनप सकें. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि ऐसे लोगों के ऊपर पुलिस के द्वारा कार्रवाई करनी चाहिए यह लोग बिल्कुल मानसिक रोग से बीमार पड़ चुके थे.

इसके अलावा एक यूजर ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- “ट्रेन में एक लड़की के सामने बैठे बेशर्म शख्स ने खुलेआम अश्लील हरकतें शुरू कर दीं. लड़की के सामने बिना किसी डर के अश्लील हरकतें कर रहा था. ये कोई नादानी नहीं, पूरी तरह जानबूझकर हुआ उत्पीड़न. भीड़ का फायदा उठाके ऐसे लोग सोचते हैं बच जाएंगे, लेकिन हमारी चुप्पी उन्हें हिम्मत देती है. मैंने अब आवाज उठाने का फैसला किया है.” फिलहाल लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply