
EPFO Rules: आप नौकरीपेशा हैं और आपने अपनी जरूरत में कभी पीएफ अकाउंट से पैसा निकाला होगा तो आपको याद होगा कि इसके लिए फॉर्म भरने से लेकर अप्रूवल तक का इंतजार करना पड़ता है. इस प्रोसेस में काफी समय लग जाता है और आप पैसा हाथ में आने का इंतजार करते रहते हैं. लेकिन ईपीएफओ की तरफ से EPFO 3.0 के तहत बड़ा बदलाव करने का प्लान किया जा रहा है. इसके तहत पीएफ खाते को नॉर्मल बैंक अकाउंट की तरह यूज किया जा सकेंगे. जी हां, इस सुविधा के बाद आप यूपीआई और एटीएम से पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे.
EPFO 3.0 के तहत के तहत जल्द आप ATM से कैश निकाल सकेंगे या UPI के जरिये सीधे पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे. इसके लिए किसी भी लंबे प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी. इसमें आपको कभी भी पूरी रकम निकालने की छूट नहीं दी जा रही. लेकिन इसके तहत आप कितना पैसा निकाल सकेंगे, यह यह जानना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल-
पुरानी परेशानी होगी खत्म
अभी PF निकासी में लगने वाले कई दिन घटकर मिनटों का समय रह जाएगा. EPFO 3.0 के तहत सब्सक्राइबर्स को पीएफ से लिंक्ड ATM कार्ड मिल सकता है या इसे UPI से सीधे कनेक्ट किया जाएगा. इसमें आप बैलेंस चेक करने और पैसा निकालने का काम मिनटों में कर सकते हैं. इसके बाद पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा. इस बदलाव के 2026 के मिड तक लागू होने की उम्मीद है. इसके जरिये इमरजेंसी में मदद मिल सकेगी.
UPI और ATM से कितना पैसा निकलेगा?
आप UPI और ATM से कितना पैसा निकाल सकेंगे? यह बड़ा सवाल है…आसान एक्सेस होने के बावजूद आप पीएफ की पूरी रकम नहीं निकाल सकेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार UPI या ATM के जरिये कुल पीएफ बैलेंस का 50 प्रतिशत तक ही तुरंत निकाल पाएंगे. इसका कारण यह है कि पीएफ आपकी रिटायरमेंट की सुरक्षा के लिए है. यदि पूरी रकम आसानी से निकल जाएगी तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है. कुछ मीडिया रिपोर्ट में मिनिमम 25 प्रतिशत बैलेंस हमेशा खाते में रखने की बात कही जा रही है.
एक बार में कितनी रकम?
आप खाते से कितनी रकम निकाल सकेंगे? यह तय करने के अलावा आप UPI और ATM से एक बार में कितना पैसा निकाल सकेंगे? इसे तय करने पर भी फोकस किया जा रहा है. एक ट्रांजेक्शन में ज्यादा पैसा निकालने की परमिशन नहीं होगी. आप दो या तीन बार में ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे. दूसरी बात यह कि एटीएम से निकासी की यह लिमिट आपकी कुल सेविंग के 50 प्रतिशत तक ही रखी जाएगी. यदि आपको ज्यादा पैसे की जरूरत है तो पुराने प्रोसेस से क्लेम करना होगा.
लागू रहेगा पुराना नियम
EPFO 3.0 के जरिये महज प्रोसेस आसान किया जा रहा है, नियम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा रहा. PF निकासी से जुड़े मूल नियम पहले की ही तरह रहेंगे. रिटायरमेंट के बाद, दो महीने से ज्यादा बेरोजगार रहने पर या मेडिकल, घर खरीदने, एजुकेशन जैसी जरूरतों पर ज्यादा रकम निकालने की अनुमति पहले की ही तरह रहेगी.
आपके लिए क्या बदल जाएगा?
आपको सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि क्लेम प्रोसेसिंग के लिए दिन और हफ्ते इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आप जिस पैसे के लिए एलिजिबल होंगे, उसे तुरंत निकाला जा सकेगा. बैलेंस चेक करना भी UPI से आसान हो जाएगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें पीएफ नार्मल सेविंग अकाउंट की तरह काम नहीं करेगा. आप इसे फ्री में यूज नहीं कर पाएंगे.





