भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर गए मिस्री और रुबियो के बीच हुई इस बैठक को काफी “सकारात्मक और उत्पादक” माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। मार्को रुबियो अगले महीने भारत की यात्रा पर आने वाले हैं, जिसे द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बैठक में मौजूद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “व्हाइट हाउस में विक्रम मिस्री का स्वागत है! मार्को रुबियो के साथ एक सफल बैठक हुई, जिसमें व्यापार, रक्षा और क्वाड जैसे अहम मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
भारतीय दूतावास के अनुसार, मिसरी और लैंडौ ने द्विपक्षीय प्राथमिकताओं पर चर्चा की तथा पारस्परिक चिंता के क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम पर भी अपने विचार साझा किए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हूकर ने कहा कि उन्होंने और मिसरी ने इस बात पर चर्चा की कि भारत और अमेरिका रक्षा एवं अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में किस तरह और निकटता से मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम अमेरिकियों और भारतीयों, दोनों को अधिक सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने के व्यावहारिक तरीके तलाश रहे हैं, जिनमें क्वाड के जरिये किए जा रहे प्रयास भी शामिल हैं। अमेरिका में भारत के दूतावास ने कहा कि हूकर और मिसरी ने पिछले साल दिसंबर में हुई विदेश कार्यालय परामर्श वार्ता के बाद से भारत-अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा की। दोनों राजनयिकों ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रम के साथ-साथ आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर भी अपने आकलन साझा किए। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ईरानी नेताओं के साथ वार्ता के लिए इस्लामाबाद जा रहा है। युद्धरत पक्ष, पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुए दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हुए हैं।
मिसरी ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी एफबीआई के निदेशक काश पटेल के साथ भी मुलाकात की। मिसरी एवं पटेल ने वाशिंगटन में हुई बैठक के दौरान आतंकवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों से निपटने में सहयोग पर चर्चा की। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज एफबीआई (संघीय जांच ब्यूरो) के निदेशक काश पटेल से मुलाकात की। दोनों के बीच आतंकवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों से निपटने में भारत-अमेरिका के बीच मजबूत सहयोग पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।





