नाबालिग मोनालिसा से शादी कर बुरा फंसा फरहान, लव जिहाद के आरोपों के साथ POCSO का भी खतरा; परिजनों ने….!


खरगोन। वायरल गर्ल के नाम से फेमस मोनालिसा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की जांच में नाबालिग बताई गई है। उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी फरमान ने उससे शादी की थी। केरल में फरमान संग विवाह के समय उसकी उम्र 18 वर्ष से कम थी। दावा किया गया है कि उससे शादी करने वाले बागपत जिले के पलड़ा गांव के फरमान के खिलाफ मध्यप्रदेश में मुकदमा दर्ज हो गया है। इस पर फरमान के स्वजन का कहना है कि फरमान ने उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

परिवार ने तोड़ा फरमान से नाता
पलड़ा निवासी जाफर के बेटे फरमान ने मोनालिसा से गत 11 मार्च को शादी की थी। हिंदू संगठनों ने इसे लव जिहाद की संज्ञा दी थी। फरमान मुंबई में काम करता है। फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी उसके स्वजन को मीडिया में चल रही खबरों से मिली।

फरमान का परिवार इस मामले से पल्ला झाड़ने लगा। उनका कहना है कि फरमान ने गैर धर्म में शादी की है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस बात से ही पूरा परिवार उससे नाराज चल रहा है। जिस दिन उसकी शादी की जानकारी मिली थी, उसी दिन से परिवार के लोग फरमान से कोई संबंध नहीं रख रहे हैं।

पिता बोले- बिरादरी में करता शादी
फरमान के पिता जाफर ने कहा कि ‘गांव एवं क्षेत्र में उनका जो सम्मान है, फरमान ने उसे ठेस पहुंचाई है। उसे शादी ही करनी थी तो अपनी बिरादरी में करता।’ उन्होंने बताया कि फरमान छह माह पहले गांव आया था। फरमान के चचेरे भाई समद ने बताया कि उसके साथ वहां क्या चल रहा है, इसकी स्वजन को कोई जानकारी नहीं है।

सोशल मीडिया से उन्हें फरमान पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिल रही है। फरमान से कोई संपर्क नहीं किया और न ही उसने कोई संपर्क स्वजन से किया है। फरमान के घर में मां खातून, पिता जाफर, भाई फिरोज, कुर्बान, रिजवान व चार बहनें हैं।

Leave a Reply