होर्मुज पर रार, कच्चे तेल में लगी आग, कीमत फिर से 104 डॉलर के पार, क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ?!


Crude Oil: ईरान अमेरिका के बीच पीस टॉक फेल होने के बाद जैसा अनुमान था, वैसा ही हुआ है. कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तनाव बढने के साथ ही तेल की कीमतों में बड़ी तेजी आ गई है.सोमवार को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉल र के पार पहुंच गई है. अमेरिका ने भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पहुंचने वाले जहाजों की नाकेबंदी करने की धमकी दी है. अमेरिका और ईरान की लड़ाई ने ग्लोबल मार्केट में तेल के दाम को फिर से बढ़ा दिया है.

आज क्या है कच्चे तेल की कीमत
अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में फेल हुई शांति वार्ता के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद कर दिया है. युद्ध का खतरा बढ़ गया है. अमेरिका ने चीन पर 50 फीसदी तक के टैरिफ लगाने की धमकी दे दी है. अगर ऐसा होता है तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी. सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही WTI क्रूड ऑयल की कीमत 7.63 फीसदी की छलांग लगाते हुए 104.2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. इसी तरह से ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 6.52 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और ये तेजी के साथ 101.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. कच्चे तेल के दाम में फिलहाल तेजी रहने की उम्मीद है.

क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
भारत अपनी जरूरत के तेल का अधिकांश हिस्सा आयात करता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से भारत की तेल कंपनियों की मुश्किल बढ़ेगी, हालांकि भारत सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर तेल कंपनियों पर दबाव को कम किया है, लेकिन अगर तेल के दाम इसी तरह से बढ़ते रहे तो तेल कंपनियों के लिए नुकसान की भरपाई कर पाना मुश्किल होगा.

भारत में आज पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली: पेट्रोल 94.77, डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 95.02, डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल 103.54, डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल 100.84, डीजल 92.48 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 105.45, डीजल 91.81 रुपये प्रति लीटर

Leave a Reply