वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने दिया मौका

Bangladesh vs IND ODI

Bangladesh: भारत में इस समय आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेला जा रहा है, वहीं आईपीएल 2026 में बीके 1 मात्र खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को बाहर किए जाने के बाद कोई दूसरा खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा नही है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) ने इसी बात को मुद्दा बनाकर भारत में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा नही लिया था.

हालांकि बांग्लादेश (Bangladesh) में सरकार बदलने के साथ ही अब काफी कुछ बदल चूका है. बांग्लादेश में एक बार फिर आईपीएल का प्रसारण होने लगा है. वहीं बांग्लादेश की क्रिकेट बोर्ड ने वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है.

Bangladesh की टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

बांग्लादेश (Bangladesh) को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इसी सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान किया है. बांग्लादेश ने उन्ही खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना है, जिन खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया था. हालांकि बांग्लादेश को इस सीरीज में पाकिस्तान से 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

बांग्लादेश टीम की कप्तानी मेहदी हसन मिराज करेंगे. तेज गेंदबाजी विभाग में नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम को जगह मिली है. ये तेज गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे. इसके अलावा बल्लेबाजी विभाग भी बांग्लादेश का काफी मजबूत है. बोर्ड ने सौम्या सरकार, सैफ हसन, तनजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिट्टन दास जैसे स्टार बल्लेबाजों को चुना है.

BAN vs NZ वनडे सीरीज शेड्यूल

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस सीरीज की शुरुआत 17 अप्रैल से ढाका में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच 20 अप्रैल को ढाका में ही होगा, जबकि तीसरा और अंतिम मैच 23 अप्रैल को चटगांव में खेला जाएगा.

पहला वनडे: 17 अप्रैल, ढाका

दूसरा वनडे: 20 अप्रैल, ढाका

तीसरा वनडे: 23 अप्रैल, चटगांव

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तनजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिट्टन दास, अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा.

Leave a Reply