
तेहरान: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का ऐलान किया है। इस दौरान होर्मुज को पार कर रहे कम से कम दो व्यापारिक जहाजों पर फायरिंग की गई है। यह दावा समुद्री सुरक्षा और शिपिंग से जुड़े सूत्रों ने किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जब ये जहाज होर्मुज को पार कर रहे थे, इस दौरान उन पर फायरिंग की गई। अभी तक ईरानी नौसेना ने जहाजों पर हुई फायरिंग को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।
IRGC ने होर्मुज पर कब्जे का किया दावा
इस बीच आईआरजीसी के संयुक्त सैन्य कमान ने एक बयान जारी कर दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल अब “पहले जैसी हालत” में लौट आया है। ईरान के आईआरआईबी ब्रॉडकास्टर के हवाले से दिए गए एक बयान में, आईआरजीसी कमांड ने यूएस पर आरोप लगाया कि यह सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जलमार्ग अब आर्म्ड फोर्सेज के सख्त प्रबंधन और नियंत्रण में है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे पहले ईरान ने संकेत दिए थे कि वह इस मार्ग को खोल सकता है, लेकिन अमेरिका के रवैए को देखते हुए उसने अपना फैसला बदल दिया।
ईरान के खिलाफ ट्रंप झुकने को तैयार नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को लेकर दिए हालिया बयान में स्पष्ट कहा कि ईरान के साथ समझौता होने तक—जिसमें उसका परमाणु कार्यक्रम भी शामिल है—ब्लॉकेड जारी रहेगा। इसके बाद ही ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रांजिट पर रोक लगाने का निर्णय सुनाया है। इसके साथ ही दावा एक और किया गया है। कहा कि उसने अमेरिका, इजरायल और ब्रिटेन से जुड़े कई कथित नेटवर्क की पहचान कर सारे तार तोड़ दिए हैं। यह जानकारी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खुफिया विंग के हवाले से सामने आई।





