
लिवर शरीर में टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है. जब लिवर सही से काम नहीं करता है तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है. लिवर में किसी तरह की दिक्कत होने पर कुछ लक्षण नजर आते हैं. अक्सर लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं. जिस वजह से लिवर डैमेज, लिवर कैंसर, फैटी लिवर का रिस्क बढ़ जाता है. शारदा अस्पताल, ग्रेटर नोएडा सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं लिवर में खराबी होने पर रात को दिखने वाले लक्षण.
पसीना आना
रात को सोते समय कई बार पसीना आ जाता है. लेकिन कमरा ठंडा होने के बाद भी पसीना आ रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लगातार कई दिनों से रात को सोते समय पसीना आ रहा है तो यह लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है.
घबराहट
रात को सोते समय बेचैनी और घबराहट महसूस होती है तो यह लिवर में खराबी का संकेत हो सकता है. जब लिवर सही से काम नहीं कर पाता है तो बेचैनी और घबराहट की समस्या हो सकती है. अगर आपको कुछ दिनों से रात के समय बेचैनी की समस्या महसूस होती है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
नींद का टूटना
रात के समय 1 से 4 बजे के बीच नींद खुलना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है. जब लिवर सही से काम नहीं करता है तो शरीर में टॉक्सिंस का लेवल बढ़ जाता है. जिस वजह से रात को नींद टूट जाती है. अगर आपकी भी नींद लगातार कई दिनों से टूट रही है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
पेट में दर्द
रात के समय कई दिनों से पेट में दर्द हो रहा है तो इस समस्या को नजरअंदाज ना करें. यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है. लिवर में खराबी होने पर पाचन तंत्र पर भी काफी बुरा असर पड़ता है.





