
Appraisal Season Wealth Formula : अप्रैल से जून के बीच आने वाला अप्रैजल सीजन नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद अहम समय होता है. इसी दौरान कंपनियां कर्मचारियों का परफॉर्मेंस रिव्यू करती हैं. सैलरी हाइक और प्रमोशन का ऐलान होता है. लेकिन ज्यादातर लोग सैलरी बढ़ने के बाद सिर्फ खर्च बढ़ा लेते हैं और निवेश पर ध्यान नहीं देते. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आप एक बड़ा मौका गंवा रहे हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सही रणनीति अपनाकर हर साल मिलने वाली 8-10% सैलरी बढ़ोतरी आपको भविष्य में करोड़पति बना सकती है.
सिर्फ सैलरी नहीं, निवेश भी बढ़ाएं
जब सैलरी बढ़े तो लाइफस्टाइल अपग्रेड करने के बजाय निवेश अपग्रेड करना ज्यादा समझदारी है. इसके लिए स्टेप-UP SIP सबसे अच्छा तरीका माना जाता है.
क्या है स्टेप-UP SIP?
स्टेप-UP SIP या टॉप-UP SIP ऐसी सर्विस है, जिसमें आप हर साल अपनी SIP राशि को तय प्रतिशत या रकम से बढ़ाते हैं. यानी अगर आपकी आय हर साल बढ़ रही है, तो निवेश भी उसी हिसाब से बढ़ना चाहिए. इससे:
बड़ा फंड तेजी से बनता है
महंगाई का असर कम होता है
लक्ष्य जल्दी हासिल होते हैं
कैसे बन सकते हैं करोड़पति?
मान लीजिए आप अभी हर महीने ₹10,000 SIP कर रहे हैं और अब तक करीब ₹3 लाख का फंड बन चुका है. अब अगर आप हर साल अपनी SIP में 10% बढ़ोतरी करते हैं और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो अगले 15 साल में करीब ₹1 करोड़ का फंड तैयार हो सकता है.
स्टेप-UP SIP क्यों है फायदेमंद?
छोटी शुरुआत में भी बड़ा कॉर्पस बन सकता है
हर साल बढ़ी सैलरी का सही इस्तेमाल होता है
रिटायरमेंट और बच्चों की पढ़ाई जैसे बड़े लक्ष्य पूरे करने में मदद





